जानिए कैसे जंगली भाजी खाने से मां और बेटे की हुई मौत, पांढुर्णा थाना क्षेत्र से अजीबोगरीब घटना आई सामने
MP News: पांढुर्णा के घुड़नखापा में जंगली भाजी की सब्जी खाने से मां और बेटी की मौत हो गई। उनके पिता और दो पुत्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शुक्रवार की सुबह मिली जानकारी के अनुसार, पांढुर्णा थाना क्षेत्र के घुड़नखापा में सूर्यभान धुर्वे (45) अपने परिवार के साथ रहते हैं। सूर्यभान गुरुवार शाम को अपनी पत्नी नोकिता धुर्वे के साथ खेत से जंगली भाजी तोड़कर सब्जी बनाने के लिए लाए थे।

रात में परिवार ने खाना खाया और सो गया। देर रात 12 बजे के करीब, 16 वर्षीय बेटी योगिता को पेट में दर्द हुआ और उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद एक बजे के आसपास, पत्नी नोकिता (40) को भी अचानक तबीयत खराब हो गई और उन्होंने भी उल्टियां की। सुबह तक, सूर्यभान और उनके दोनों बेटों की तबीयत भी खराब हो गई।
इसकी जानकारी सूर्यभान ने अपने साले जयभान को दी, जिसने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद योगिता को मृत घोषित कर दिया, और नोकिता को नागपुर भेज दिया, लेकिन वह दम तोड़ गई। सूर्यभान और उनके दोनों पुत्र अविनाश (13) और अशीष (11) का इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।












Click it and Unblock the Notifications