मुरैनाः तीन सगे भाइयों सहित पांच लोगों ने 48 घंटे तक लड़की का किया गैंगरेप, जंगल में छोड़कर भागे
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन सगे भाइयों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मुरैना जिले के बानमोर थाना क्षेत्र की है। बीते 4 अगस्त को लड़की पास में ही स्थित भुजरिया सिराने गई थी, जहां से गांव के ही पांच लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया।
जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप
फिर उसे जंगल में ले गए। पांचों लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने लगातार 48 घंटे तक लड़की के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान जब लड़की की हालत खराब होने लगी तो जंगल में छोड़कर सभी आरोपित फरार हो गए। शाम के वक्त किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
48 घंटे तक पांच लोगों ने किया गैंगरेप
पुलिस ने बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिला कराया। फिर पुलिस ने आरोपितों की खोजबीन शुरू की। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। आरोपितों के खिलाफ अपहरण कर नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि जानकारी मिलते ही केवत 10 घंटे में ही आरोपितों को पकड़ लिया गया है।
जबलपुर में नाबालिग लड़के से कुकर्म
वहीं जबलपुर में एक 52 वर्षिय अधेड़ के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय अधेड़ ने 15 साल के एक किशोर को अपनी हवस का शिकार बनाया था। कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को बीडी सोनकर नाम का अधेड़ ने सब्जी का ठेला लगाकर गुजर बसर करने वाले 15 वर्षीय किशोर को अपने साथ ले गया।
हथियार के बल पर लड़के का रेप
उसने किशोर को सब्जी के कैरेट उठाने का बहाना किया, जिसके झांसे में किशोर आ गया। सोनकर के सर पर हवस इतना भूत सवार था के वह किशोर को अपने गोदाम में ले गया और उसकी कनपटी में पिस्तौल लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद घबराया हुआ किशोर जैसे-तैसे घर पहुंचा और डर के वजह से कई दिनों तक अपनी जुबान नहीं खोली।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
फिर आखिरकार उसने आप बीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद किशोर के परिजन कोतवाली थाने पहुंच कर पूरे मामले की शिकायत की। वहीं पुलिस ने बीडी सोनकर पर 377, 506, 342 के साथ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बैतूलः लड़की को घर ले जाकर पिलाई शराब और खिलाया खाना फिर 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, रिमांड पर आरोपित