Ladli Bahna Yojana: एमपी में 'लाडली बहना' को एक और तोहफा, आधे दाम पर मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

Ladli Bahna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन से ठीक पहले 'लाडली बहनों' को बड़ा तोहफा दिया है। 'लाडली बहना' योजना की लाभार्थी महिलाओं को अब 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने कहा कि लाडली बहनों को सिलेंडर के सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। इससे ऊपर की राशि की भरपाई राज्य सरकार करेगी।

Ladli sisters will get gas cylinder for Rs 450

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने के मुताबिक हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाना है। इसके लिए बजट में प्रावधान किया है। अभी गैस सिलेंडर करीब 848 रुपए में मिल रहा है। इसमें 450 रुपए लाडली बहनों को देने होंगे। बाकी 398 रुपए राज्य सरकार प्रतिपूर्ति देगी। करीब 160 करोड़ रुपए का व्यय होगा। लाडली बहनों को लेकर हमारी घोषणा थी कि सब्सिडी पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

प्रदेश की भाजपा सरकार सरकार रक्षाबंधन पर भी लाडली बहनों को विशेष उपहार देने जा रही है. लाडली बहनों के खाते में एक अगस्त को अलग से 250 रुपए की राशि आवंटित की जाएगी। बीजेपी सरकार लाडली बहनों को हर माह 1250 की आर्थिक मदद देती है। यानी इस महीने लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि इस मदद से लाडली बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और घर चलाने में बड़ी मदद मिलेगी।

आंगनवाड़ी वर्कर्स को भी सौगात
इसके अलावा, कैबिनेट की बैठक में सक्षम आंगनवाड़ी पोषण योजना अंतर्गत आंगनवाड़ी में कार्य करने वाली बहनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।आंगनवाड़ी वर्कर्स को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत कवर किया जाएगा। इसका प्रीमियम राज्य सरकार भरेगी। प्रदेश की 57 हजार 324 बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया था कि लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान भी दिया जाएगा। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर दिया जाएगा। इसके अलावा, 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के जरिए लखपति बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+