MP Government: करोड़ों की लग्जरी कारों के बाद मोहन सरकार खरीदेगी यह उड़न खटोला, ये हैं प्लान
MP Government: मध्य प्रदेश में माननीयों के लिए करोड़ों के हवाई जहाज खरीदने की तैयारी चल रही है। साथ ही मंत्रियों के लिए चमचमाती गाड़ियों का काफिला भी खरीद लिया गया है। जो एक-दो दिन के अंदर मंत्रियों को दे दी जाएगी।वहीं मोहन यादव की सरकार अपने लिए एक जेट विमान खरीदेगी। जिसकी कीमत 233 करोड़ रुपए है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए एक हवाई जहाज खरीदने जा रही है। यह हवाई जहाज कनाडा की बॉम्बार्डियर कंपनी से खरीदी जाएगी। जिसकी कीमत 233 करोड़ रुपये है। सरकार ऐसा विमान खरीदने की योजना बना रही है जो अंधेरे में उड़ान भरने और रात में उतरने में सक्षम हो।

इस विमान की क्षमता करीब 10 यात्रियों की होगी। फिलहाल मुख्यमंत्री और मंत्री भी किराए के विमानों में उड़ान भरते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए एक नई फॉर्च्यूनर गाड़ी भी खरीदी जाएगी।
मंत्रियों की लग्जरी कारों पर 5 करोड़ खर्च
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रियों को आरामदायक यात्रा के लिए नई चमचमाती लग्जरी कारें देने जा रही है। इसके लिए 30 नई इनोवा क्रिस्टा खरीदी गई हैं।
मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट गैराज में खड़ी हैं। इसी सप्ताह सभी नई गाड़ियां मंत्रियों के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इन लग्जरी कारों पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। प्रत्येक कार के लिए 19 लाख रुपए का बजट रखा गया है।
18 नई इनोवा क्रिस्टा गाड़ियां खरीदी जा चुकी
गौरतलब है कि इन 30 नई गाड़ियों के अलावा राज्य सरकार ने पिछले 3 वर्षों में अपने मंत्रियों के लिए करीब 18 नई गाड़ियां खरीदी हैं। इन गाड़ियों पर यूनिवर्सल नंबर वाली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही हैं।
सवालों में मोहन सरकार
मोहन सरकार जहां इस खरीद प्रक्रिया को सरकार की जरूरत बता रही है, वहीं कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राज्य पर पहले से ही करीब 3.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अब सरकार अपने मंत्रियों की सुख-सुविधाओं के लिए 11 हजार करोड़ रुपए का और कर्ज लेने जा रही है, जिससे नागरिकों के टैक्स का दुरुपयोग मंत्रियों की विलासिता के लिए हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications