MLA Fool Singh Baraiya: नौटंकी बंद करो और पापों का प्रायश्चित करो, BJP नेता बोले- इनका जनता कर चुकी मुंह काला

MLA Fool Singh Baraiya: मध्य प्रदेश में चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के नेता अपने अलग-अलग रोल में नजर आ रहे हैं। अपने हाथ से अपना मुंह काला करने का कमिटमेंट पूरा करने राजभवन के सामने पहुंचे विधायक फूल सिंह बरैया को बीजेपी ने आड़े हाथों लिया।

बीजेपी अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को अपने हाथों से अपने चेहरे पर कालिख पोतने की जरूरत नहीं है, उनका मुंह तो प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में काला कर ही चुकी है।

अगर पार्टी की दुर्दशा देखकर उन्हें आत्मग्लानि हो रही है, तो वे प्रदेश की जनता से माफी मांग कर अपने पापों का प्रायश्चित कर सकते हैं। बीजेपी ने इसे ड्रामा करार देते हुए कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया और दिग्विजय सिंह की नौटंकी बताया।

mla-Fool-Singh-Baraiya-blacken-his-faces-raj-bhawan

जिनके दिल काले वो मुंह काला..
डॉ. कैलाश जाटव ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपना मुंह काला करें या न करें, प्रदेश की जनता यह बात भली भांति जानती है कि कांग्रेस के इन नेताओं के दिल ही काले हैं। सत्ता हासिल करने के लिए ये नेता कितने भी नीचे गिर सकते हैं। परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और तुष्टिकरण इनके हथियार हैं। डॉ. जाटव ने कहा कि देश और प्रदेश में कई दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन उन सरकारों ने जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी काम नहीं किए।

अपने बेटे-बेटियों को स्थापित करने की चिंता में लगे ये नेता आम लोगों, गरीबों के बेटे-बेटियों के भविष्य से खिलवाड़ करते रहे। यही नहीं, बल्कि किसी भी तरह चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के नेता जनता के साथ धोखाधड़ी से भी नहीं चूके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में इन नेताओं को इनकी करतूतों की सजा दे चुकी है। अब अगर इन बड़बोले नेताओं में थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो इन्हें सड़कों पर नौटंकी करने की बजाय सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और बीते सालों में प्रदेश की जनता के साथ किए गए अन्याय तथा अपने पापों के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+