मंत्री नरेंद्र पटेल के औचक निरीक्षण का दिखा असर, मूंग खरीदी केंद्रों के 17 सर्वेयर और एक सुपरवाइजर को हटाया
MP news: मध्य प्रदेश के नर्मदा परम जिले में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के रोचक निरीक्षण का असर देखने को मिला है दरअसल, जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद नरेंद्र पटेल ने मंगलवार को मूंग खरीदी केदो का औचक निरीक्षण किया था।
अब इसका असर देखने को मिला है उपार्जन केंटो पर सर्वेयर अनियमितता व मूंग की गुणवत्ता जांचने में लापरवाही के आरोप में 17 सर्वेयर और एक सुपरवाइजर को हटाया गया है। बता दे नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जब मूंग खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया तो उनके वहां पर लापरवाही देख उनकी सुपरवाइजर और प्रबंधन में जुटे आधिकारियों और कर्मचारियों से तीखी बहस भी हो गई। इसके बाद मंत्री ने सभी को जमकर फटकार लगाई।

सर्वेयर मिलीभगत कर खराब मूंग खरीद शासन को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिले के उपार्जन केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान सर्वेयरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। इसके पश्चात्, जिला विपणन अधिकारी दैवेंद्र यादव ने बताया कि उपार्जन केंद्रों पर मूंग की गुणवत्ता जांचने के लिए नेफेड द्वारा नियुक्त सर्वेयर और सुपरवाइजरों में अनियमित्ता व देरी का मामला उठा है। इस कारण, उनके हटाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में, 7 दिनों के अंदर 17 सर्वेयर और एक सुपरवाइजर को केंद्रों से हटा दिया गया है।
इनकों हटाया गया
सर्वेयर कौशल पटेल, कपिल डांगी, विजय कर्मी, मयंक बिटले, आयुष शुक्ला, पृथ्वी चौहान, शिवम कुमार उमरिया, पंकज कुर्मी, निकुंज बिहारी, आकाश प्रजापति, शरद यादव, सुनील कुमार त्रिवेदी, लीलाधर पटेल, अभिषेक दावंदे, अर्जुन कर्मी, अशोक कुमार पटेल, बबलन पटेल और सुपरवाइजर शैलेंद्र सिहं दांगी को कार्यस्थल पर समय पर उपस्थित न होने, कार्य में अनियमितता और कार्य समय पर हैंडलिंग चालान की गुणवत्ता जांचने में विलंब करने, और एफएक्यू मापदंडों के अनुसार खरीदी न करने के आरोप में उन्हें काम से अलग किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications