MP News: भोपाल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दौरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर बढ़ी सरगर्मी

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार शाम भोपाल पहुंचे, जहां उनका स्वागत जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, और कृष्णा घाड़गे ने एयरपोर्ट पर किया। इसके बाद सिंधिया राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की।

सिंधिया का दौरा यहीं नहीं रुका। वे चार इमली स्थित पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद, सिंधिया राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के घर भी पहुंचे और उनसे भी बातचीत की।

Minister Jyotiraditya Scindia visit excitement increased over election of state president

इस दौरान, सिंधिया ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर भी पहुंचकर उनसे मुलाकात की। शिवराज ने सिंधिया को अपने दोनों बेटों की शादी का निमंत्रण भी दिया।

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

बीजेपी संगठन चुनाव की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 65 हजार बूथ समितियों का गठन हो चुका है और करीब 11 सौ मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी संपन्न हो चुके हैं। सभी 62 जिला अध्यक्षों के चुनाव भी हो चुके हैं, और अब सभी की निगाहें प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर टिकी हुई हैं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों की रेस में डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। सिंधिया की भोपाल में नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात और इसके बाद हुई चर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ा दी है। इससे पहले, सोमवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी नरोत्तम के घर पहुंचे थे और उनके साथ चर्चा की थी।

Minister Jyotiraditya Scindia visit excitement increased over election of state president

नरोत्तम मिश्रा का बयान: "मैं किसी अध्यक्ष की रेस में नहीं हूं"

बीजेपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी के बीच बुधवार को स्पष्ट किया कि वह इस रेस में शामिल नहीं हैं। सिंधिया से हुई मुलाकात पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "अभी कोई रायशुमारी नहीं चल रही। पहले भी मैंने कई बार कहा है कि मैं किसी अध्यक्ष की दौड़ में नहीं हूं। पार्टी बस काम देती रहे, यही मेरी इच्छा है।"

Minister Jyotiraditya Scindia visit excitement increased over election of state president

नरोत्तम ने आगे कहा, "सिंधिया जी हमारे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और हम नियमित रूप से मिलते रहते हैं। ऐसे ही पार्टी काम देती रहे, हम काम करते रहेंगे। आलाकमान ने पहले जॉइनिंग का काम दिया, फिर महाराष्ट्र और दिल्ली भेजा। संगठन की अपनी प्रक्रिया होती है।"

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "बूथ समितियां हो गईं, मंडल हो गए, जिला हो गया, अब प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। दिल्ली में जो काम चल रहा है, वह पहले निपट जाए, फिर इस पर विचार किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+