औरतों पर विवादित बयान देने वाले मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने मांगी माफी, कहा-महिलाओं का करता हूं सम्मान

औरतों पर विवादित बयान देने वाले मंत्री ने मांगी माफी, कहा-महिलाओं का सम्मान करता हूं

नई दिल्ली 28 नवंबर। मध्य प्रदेश सरकार मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ विरोध की आवाज उठने लगी। ठाकुर महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अब उन्होंने इसपर माफी मांगी है। मध्य प्रदेश के मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विवाद बढ़ता देख एक बार फिर से माफी मांगी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने मंत्री के इस बयान को लेकर आपत्ति जाहिर की और कहा कि मंत्रियों को हिदायत दी गई हैं कि वो किसी भी तरह का विवादित बयान न दें। महिलाओं, बेटियों, औरतों का सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य है।

Recommended Video

    MP Minister Bisahulal Singh ने सवर्ण महिलाओं पर दिए बयान पर मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी
     Madhya Pradesh Minister Bisahulal Singh apologies after his statement on Thakur women, CM Shivraj Singh Chauhan Warned him

    विवादित बयान मामले पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मंत्री को फटकार लगाई और कहा कि उऩकी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। मुख्यमंत्री की डांट के बाद बिसाहूलाल सिंह ने फिर से अपने बयान के लिए माफी मांगी और कहा कि वह हमेशा ही महिलाओं का सम्मान करते हैं। आपको दें कि महिलाओं को लेकर उनके विवादित बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी घमासान मच गया। कांग्रेस नेताओं के जुबानी हमले तेज हो गए तो वहीं करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंत्री बिसाहूलाल सिंह की गाड़ी का घेराव कर करणी सेना ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

    मामले को तूल पकड़ता देखकर आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें तलब किया था,जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ठाकुर महिलाओं को उनके घर की कोठरी में बंद करके रखा जाता है, उन्हें पकड़कर-पकड़कर घर से निकालकर समाज के साथ काम कराया जाना चाहिए,तभी समाज में समानता आएगी।

    वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंत्री बिसाहुलाल सिंह के बयान से अगर किसी की भी भावना को ठोस पहुंचा तो वो गलत है। भले ही उनकी भावना गलत न हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को मर्यादा का पालन करना पड़ेगा। कोई भी ऐसा बयान न दें, जिसका गलत संदेश जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+