Bina-Guna के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन की सौगात, 6 ट्रेलिंग और 2 मोटर कोच के साथ 28 अगस्त को शुभारंभ
MEMU special train: मध्य प्रदेश के बीना-गुना के बीच रोजाना सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। रेलवे ने इस रूट पर नई मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया हैं। आठ कोच वाली इस ट्रेन में 6 ट्रेलिंग और 2 मोटर कोच रहेंगे। जिसका रक्षाबंधन के दिन से नियमित संचालन होगा।
इससे पहले गुना सांसद डॉ. कृष्ण पाल सिंह यादव 28 अगस्त को गुना रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 06608 मेमू स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर सुबह 10.00 बजे गन्तव्य के लिये रवाना करेंगे। 29 अगस्त से नियमित संचालित होने वाली इस ट्रेन का रेलवे ने शेड्यूल जारी कर दिया हैं।
यह गाड़ी माबन, पगारा, पीलीघाट, शाढोरागांव, रातीखेड़ा, अशोकनगर, हिनोतिया पीपलखेड़ा, ओर, रेहटवास, पिपरईगांव, गुनेरुबामोरी, मुंगावली, कंजिया, सेमरखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशन पर हाल्ट लेकर बीना स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन के शुभारंभ वाले दिन बीना स्टेशन पर सागर के सांसद राजबहादुर सिंह, गाड़ी के बीना स्टेशन आगमन पर स्वागत करेंगे।

बीना-गुना के बीच शेड्यूल
गाड़ी की नियमित सेवा दिनांक 29.08.2023 से प्रतिदिन बीना और गुना स्टेशन से प्रारम्भ होगी। नियमित गाड़ी संख्या 06607 बीना-गुना मेमू स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.08.2023 से बीना स्टेशन से 06.20 बजे प्रस्थान कर, 06.33 बजे महादेवखेड़ी, 06.41 बजे सेमरखेड़ी, 06.50 बजे कंजिया, 07.00 बजे मुंगावली, 07.11 बजे गुनेरुबामोरी, 07.23 बजे पिपरईगांव, 07.34 बजे रेहटवास, 07.41 बजे ओर, 07.48 बजे हिनोतिया पीपलखेड़ा, 07.57 बजे अशोकनगर, 08.07 बजे रातीखेड़ा, 08.16 बजे शाडोरागांव, 08.26 बजे पीलीघाट, 08.34 बजे पगारा, 08.43 बजे माबन से प्रस्थान कर, 09.15 बजे गुना स्टेशन पहुंचेगी।
गुना-बीना के बीच शेड्यूल
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06608 गुना-बीना मेमू स्पेशल ट्रेन दिनांक 29.08.2023 से प्रतिदिन गुना स्टेशन से 10.00 बजे प्रस्थान कर, 10.09 बजे माबन, 10.18 बजे पगारा, 10.26 बजे पीलीघाट, 10.37 बजे शाडोरागांव, 10.46 बजे रातीखेड़ा, 10.55 बजे अशोकनगर, 11.05 बजे हिनोतिया पीपलखेड़ा, 11.12 बजे ओर, 11.19 बजे रेहटवास, 11.30 बजे पिपरईगांव, 11.42 बजे गुनेरुबामोरी, 11.53 बजे मुंगावाली, 12.03 बजे कंजिया, 12.12 बजे सेमरखेड़ी, 12.22 बजे महादेवखेड़ी से प्रस्थान कर, 13.10 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट
रास्ते में यह गाड़ी दोनो दिशाओं में महादेवखेड़ी, सेमरखेड़ी, कंजिया, मुंगावली, गुनेरुबामोरी, पिपरईगांव, रेहटवास, ओर, हिनोतिया पीपलखेड़ा, अशोकनगर, रातीखेड़ा, शाढोरागांव, पीलीघाट, पगारा एवं माबन स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 06 ट्रेलिंग कोच एवं 02 मोटर कोच सहित कुल 08 डिब्बे रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications