देवरान हत्याकांडः कमल नाथ के बाद मायावती की एंट्री, ट्वीट कर बोलीं-अंधकार युग जैसी घटना
मप्र के दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक के देहरान में बीते रोज एक ही परिवार के तीन सदस्यों को गोलीमारकर हत्या करने की सनसनीखेज घटना हुई थी। इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार को घेरा था। बसपा विधायक के इलाके में दलित परिवार के हत्याकांड के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी इस मुद्दे पर कड़ी टिप्पणी करते हुए सरकार को घेरा है। मायावती ने ट्वीट में कहा है कि दलित आदिवासी समाज पर अत्याचार जारी हैं। अंधकार युग जैसी ताजा घटना से बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। इधर आरोपियों ने घटना के बाद देशी कट्टा लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दबंगई से घटना की जानकारी खुद ही सार्वजनिक कर दी।

दमोह जिले मे पथरिया से बसपा व दबंग विधायक रामबाई परिहार के गांव देवरान में बीते रोज अहिरवार परिवार पर पटेल परिवार ने महिला को गलत नियत से देखने के आरोप में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना में पिता, मां और बेटे की मौत हो गई थी। घटना में पटेल परिवार के छह आरोपी बताए गए हैं। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने ट्वीट पर सरकार को घेरते हुए घटना की निंदा की थी। इसके अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर घटना पर खेद जाते हुए मप्र की बीजेपी सरकार को घेरा है।

मायावती ने मप्र सरकार पर साधा निशाना, मांगा न्याय
मायावती ने दो ट्रवीट कर कहा है मप्र में भी दलित व आदिवासी समाज पर अत्याचार लगातार जारी है। दमोह जिले के देवराज में दबंगों ने दलित परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग की और पत्थर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या कर दी। बाकी घायलों ने भागकर जान बचाई है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। दूसरे ट्वीट में उन्होंने घटना पर दुख और आक्रोश जताते हुए कहा कि यह अंधकार युग जैसी ताज घटना मप्र बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था के साथ-साथ गरीबों, दलितों व महिलाओं आदि की सुरक्षा के मामले में सरकारी विफलता की पोल खेलती है। सरकार ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध नरमी नहीं बल्कि सख्त कार्रवाई करें।
कट्टा लहराते हुए आरोपियों ने सोशल मीडिया पर स्टेट्स डाला

देवरान में हत्या करने वाले पटेल परिवार के लोगों के हौसले घटना को अंजाम देने के बाद भी कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कट्टा लहराते हुए सोशल मीडिया पर स्टेट्स तक डाल दिया। इसमें गालियां और अपशब्द भी लिखते हुए मृतक परिवार के लिए मैसेज भी लिखा है। स्टेट्स में बेखौफ होकर घटना की जानकारी डाली है। इसके अलावा स्थानीय कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में भी घटना करने के बाद मैसेज अपलोड किए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे घटना को अंजाम देने के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications