कौन है प्रवेश शुक्ला? सीएम शिवराज के एक्शन के बाद कौन-कौन सी धाराएं लगीं

मध्य प्रदेश के सीधी में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स ने आदिवासी युवक पर पेशाब कर दिया। घटना का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान तक भी इसकी खबर पहुंची और उन्होंने तुरंत एक्शन के आदेश दिए।

आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के रूप में हुई है। वो बीजेपी का स्थानीय नेता है। बताया जा रहा कि आरोपी सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का प्रतिनिधि भी था। घटना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

MP urinating Case

पुलिस के मुताबिक घटना कुबरी बाजार की है। वहां पर मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक सीढ़ियों पर बैठा था। तभी नशे में धुत प्रवेश शुक्ला वहां पहुंचा और उसके ऊपर पेशाब कर दिया। उसके खिलाफ धारा 294, 506, भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीएम और राज्य के गृहमंत्री की सख्ती के बाद आरोपी पर एनएसए भी लगा।

सीएम ने कही थी कार्रवाई की बात
घटना की सीएम शिवराज सिंह चौहान ने निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराध के लिए कठोरतम सजा मिलनी चाहिए, हालांकि कठोरतम शब्द भी कम है। मैंने निर्देश दिए हैं कि कठोरतम सजा दी जाए और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी कार्रवाई जो उदाहरण बने। अपराधी की कोई जाति नहीं होती, कोई धर्म नहीं होता और ना कोई पार्टी होती है, अपराधी केवल अपराधी है उसे सजा मिलेगी।

नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?
मामले में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने बोल दिया है कि NSA लगेगा।

पुराना है वीडियो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना एक हफ्ते पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हो रहा। इसको लेकर विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा कि पीड़ित ने शिकायत करने से इनकार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+