जानिए क्यों, यह आदमी बेचना चाहता है अपनी किडनी, कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा शहर में इन दिनों एक युवक चर्चा का बिषय बना हुआ है। दरअसल इस युवक ने अपने शरीर पर एक अनोखा इश्तिहार चिपका रखा है। उस पोस्टर में वह अपनी किडनी बेचना चाहता है। युवक ने इश्तिहार अपनी फोटो के साथ कई दीवारों में चिपकाया हुआ है। लोग पोस्टर देखकर हैरत में हैं। दरअसल प्रकाश अहिरवार नाम के युवक ने शहर की दीवारों पर किडनी बेचने का विज्ञापन चिपका रखा है। किडनी बचने के लिए उसने बड़ा की हैरान कर देने वाला कारण बताया हुआ है। युवक का कहना है कि मैं पत्नी के विवाद में पूरी तरह बर्बाद हो चुका हूं। ऐसे में अब मैं उसे पैसे नहीं दे सकता हूं। इसलिए अपनी किडनी बेचना चाहता हूं।

kidney

युवक ने पोस्टर पर अपना मोबाइल नंबर पर भी दिया है। युवक का कहना है कि कोर्ट ने तलाक के बाद मुझे हर महीने पत्नी को 2200 रुपए भरण-पोषण के देने के आदेश दिया है और मैं न्यायालय के आदेश का पालन करने के लिए अपनी किडनी बेचना चाहता हूं।

प्रकाश प्लंबर का काम करता है। साल 2002 में विदिशा निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। पत्नी तब सिर्फ 8वीं पास थी। मैंने उसे रेगुलर 12वीं तक पढ़ाया। इसके बाद बीए की पढ़ाई पूरी करावाई। इसके बाद उसे बीएड भी कराया।

परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत ना होने के कारण उसकी पत्नी ने उसके सामने् नौकरी करने का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए प्रकाश ने मंजूरी दे दी। वह कंप्यूटर सेंटर पर नौकरी करने लगी। इस बीच अन्य युवक के संपर्क में आई और यहां से हम दोनों के बीच झगड़ा शुरू होने लगा।

साल 2015 में प्रकाश ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन लगा दिया। तलाक के केस में प्रकाश को पत्नी के जीवनयापन के लिए हर महीने निर्धारित रकम देने के आदेश दिए गए। लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के चलते वह इस आदेश का पालन नहीं कर पा रहा है। प्रकाश के दो बेटे भी हैं एक बेटा 12 साल और दूसरा बेटा 6 साल का है, लेकिन उसकी पत्नी उसे बच्चों से नहीं मिलने देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+