OMG: नाचते- नाचते आ गई मौत... लोग समझते रहे डांस का है कोई स्टेप, वीडियो वायरल
बैतूल,
Recommended Video

रिसेप्शन पार्टी में DJ पर नाच रहा था युवक
घटना बैतूल के शाहपुर इलाके की है। शनिवार देर रात जामुन ढाना में 30 साल के अंतलाल उइके की डीजे फ्लोर पर मौत हो गई। वह चचेरे भाई सोनू कुमरे की शादी में आया था। शनिवार को रिसेप्शन की पार्टी थी। बताया जाता है कि अनंत की तीन बहनें हैं। उसकी एक 5 साल की बेटी भी है।

नाचते-नाचते युवक की हो गई मौत
रिसेप्शन पार्टी के दौरान सब रिश्तेदार डीजे पर डांस कर रहे थे। इसके बाद अनंत भी स्टेज पर पहुंचा और ‘एक चुम्मा तो मुझको उधार दे दे...' गाने पर डांस करने लगा। सब उसका डांस देख रहे थे। इस बीच अनंत अचानक गिर पड़ा। सभी ने समझा कि वह नाटक कर रहा है। कुछ देर बाद उन्हें शक हुआ तो सभी ने उसे हिलाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अनंत को बेसुध देख सभी हैरान रह गए।

कार्डिएक अरेस्ट से हुई युवक की मौत
परिजनों ने एंबुलेंस बुलाई और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद अनंद को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अनंत ने शराब भी पी रखी थी। डॉक्टर के मुताबिक, युवक की मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट है। इस तरह के मामले में दिल अचानक काम करना बंद कर देता है और पल भर में व्यक्ति की मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications