Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: आदमखोर रॉयल रायसेन अर्बन टाईगर को वन विभाग ने पकड़ा, सतपुड़ा- कान्हा टाइगर रिजर्व की टीम को मिली सफलता

Raisen Tiger News: मध्य प्रदेश के रायसेन में वन विभाग को एक आदमखोर टाइगर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है दरअसल यह आदमखोर रॉयल रायसेन अर्बन टाइगर पिछले 3 महीने से वन विभाग को परेशान कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले इसने एक किसान का शिकार भी किया था।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायसेन के पास सुरई के जंगलों से सतपुड़ा एवं कान्हा टाइगर रिजर्व से आई टीम ने आदमखोर रॉयल रायसेन अर्बन टाइगर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है पांच हाथियों के साथ सबसे अधिक फॉरेस्ट के जवानों ने इस टाइगर को पकड़ा है।

Man-eater Royal Raisen Urban Tiger caught by forest department

डीएफओ विजय कुमार ने बताया कि पिछले 10 दिनों से वे इसे पकड़ने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे थे। यह टाइगर कई ज्यादा होशियार था। इसका पता इस बात से चलता है कि वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी रॉयल टाइगर पकड़ से बाहर था। टाइगर मूवमेंट से रायसेन शहर और आसपास की ग्रामीण क्षेत्रों में डर का माहौल था बना हुआ था।

इसे ट्रैप करने के लिए 5 हाथियों को लाया गया था। रॉयल गार्डन के सीसीटीवी कैमरों में एक टाइगर की झलक देखी गई थी, जिसने ठीक 1 महीने बाद एक बुजुर्ग पर हमला किया और उसे जान से मार डाला था। इस हमले के बाद, वाइल्डलाइफ एनिमल एक्सपर्ट और वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश में जुटी हुई थी। टाइगर को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर लगभग डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जो उसकी मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। पन्ना और कान्हा टाइगर रिजर्व से लाए गए पांच हाथियों को फिलहाल अमरावद की घाटी में रखा गया था, जहां उन्हें टाइगर की तलाश की जा रही थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+