बीवी की देखभाल के बहाने जीजा ने साली को बुलाया घर, फिर कमरे में बंद कर 2 महीने तक...
धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में 19 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवती का जीजा है, जिसने दो महीने से भी अधिक दिनों तक कमरे में बंद कर उसका रेप किया। किसी को बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह चंगुल से छूटी पीड़िता ने अपने घरवालों को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी की तबीयत खराब का बहाना बनाकर ले गया था साथ
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी अजय उसका जीजा है और पीथमपुर में रहकर एक कंपनी में कार्य करता है। 17 मार्च 2020 को वह घर आया और परिवार को बोला कि बहन की तबीयत खराब है। पीड़िता ने बताया, अजय घर का कामकाज संभालने के बहाने मुझे अपने साथ पीथमपुर ले गया, जहां मैं दो दिन तक अपनी बहन के साथ घर रही। उसके बाद जीजा अजय कंपनी दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और एक किराए के कमरे में बंद कर मेरे साथ करीब दो माह से अधिक दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। उसने किसी को बताने पर मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

चंगुल से छूटी पीड़िता ने घरवालों को दी जानकारी
जब भी जीजा बाहर या कंपनी जाते तो मुझे कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर जाते थे। एक दिन जीजा कमरे का ताला लगाना भूल गए और मैं मौका देखकर वहां से भागकर सड़क पर आ गई। एक राहगीर के मोबाइल से मैंने अपने भाई को फोन लगाकर सूचना दी। घर आकर पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया और मामले की शिकायत धरमपुरी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी जीजा अजय के खिलाफ धारा 376 के साथ अन्य धाराओं में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बाप ने बेटी से किया रेप
बता दें, बीते दिनों मध्य प्रदेश के मुरैना से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी। 18 साल की बेटी ने अपने पिता पर लॉकडाउन के बीच 16 दिन में दो बार रेप करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता ने बताया था कि इस काम में आरोपी की पत्नी यानि पीड़िता की मां ने भी साथ दिया। पुलिस ने बेटी की शिकायत पर 45 वर्षीय व्यक्ति को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications