सोने की 2 किलो ज्वेलरी पहने आदमी को मप्र में इसलिए किया गया गिरफ्तार
देवास। दो किलो से भी ज्यादा वजन के सोने के आभूषण पहने एक व्यक्ति को निर्वाचन फ्लाइंग स्क्वाड ने मध्य प्रदेश के देवास से गिरफ्तार किया। वह व्यक्ति अपनी कार में झांसी से मुंबई जा रहा था और गले में दो मोटी चैन, ब्रेसलेट, घड़ी, अंगूठी जैसे गहने पहन रखे थे। फ्लाइंग स्क्वाड ने उसे आचार संहिता का दोषी मानते हुए कार्रवाई की।
कागजात देखने के बाद आयकर विभाग को सौंपा
देवास में रसूलपुर बायपास चौराहा पर अरेस्ट इस व्यक्ति ने अपना नाम लुईस पॉल बताया। उसके पास MH02 CM 6465 कार थी। स्क्वाड ने उसे हिरासत मे लेके आयकर विभाग को सौंप दिया। जहां उससे उसके आभूषण के बिल मांगे जा रहे हैं।
आचार
संहिता
का
यह
है
नियम
चुनावों
के
समय
आचार
संहिता
के
दौरान
महिलाओं
को
केवल
500
ग्राम
और
पुरुषों
को
250
ग्राम
सोने
के
आभूषण
पहनने
की
अनुमति
होती
है।
लेकिन
पकड़ा
गया
वह
व्यक्ति
दो
किलो
से
भी
ज्यादा
ज्वैलरी
पहने
था।
हालांकि,
कस्टम
विभाग
के
अधिकारियों
ने
सभी
आभूषणों
के
बिल
देखकर
कागजी
कार्यवाही
कर
जाने
दिया,
मगर
उस
पर
आयकर
विभाग
की
कार्रवाई
हो
रही
है।