MP News: कौन होगा मध्य प्रदेश का CM? नाम पर उठापठक के बीच दिग्विजय के गढ़ में शिवराज का बड़ा बयान
MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा संपन्न होने के बाद अब बड़ा सवाल है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा। चुनाव में इस बार इतने सारे दिग्गज उतरे थे कि हर नाम पर अब कयास लगाए जा रहे हैं। सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर है कि शिवराज को फिर मिलेगा मध्य प्रदेश का राज या कोई और। इन अटकलों के बीच खुद शिवराज सिंह चौहान का बयान आ गया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राघौगढ़ में बड़ा बयान दिया। इसके बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। चर्चा तो ये भी है कि शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद को लेकर अब उम्मीद छोड़ दी है।

दरअसल, दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मामा और भैया का जो पद है, वो दुनिया में किसी भी पद से बड़ा है। इससे बड़ा पद कोई नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि शिवराज का बयान उस समय आया है जब मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की सीट किसी मिलेगी, इस पर मंथन का दौर चल रहा है।
इससे पहले शिवराज सिंह चौहान का एक बयान आया था, ''न तो मैं पहले मुख्यमंत्री पद का दावेदार था और न ही अब हूं। मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा'' उन्होंने समर्थकों के लिए वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मोदी जी हमारे नेता हैं। उनके साथ काम करने पर हमने हरदम गर्व का और आनंद का अनुभव किया है।
बताते चलें कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 66 पर सिमट गई है। अन्य को एक सीट पर जीत मिली है। बीजेपी मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया था। पीएम मोदी के चेहरे और सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ा गया था।
ऐसे में अब मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, शिवराज सिंह चौहान इस रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेलऔर ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नाम मुख्यमंत्री की रेस में हैं।












Click it and Unblock the Notifications