माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय कैंपस में बनेगी बड़ी गौशाला
माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल में बनेगी गौशाला
भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कैंपस में गौशाला खोली जाएगी। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने इस बाबत बताया है कि यूनिवर्सिटी के नए कैंसप में खाली जमीन का बेहतर उपयोग के लिए गौशाला बनाने का फैसला हुआ है।

पत्रकारिता विश्वविद्यालय का 50 एकड़ में नया परिसर बन रहा है। इसी में दो एकड़ में गोशाला शुरू करने का फैसला लिया गया है। विश्वविद्यालय के वीसी ब्रजकिशोर कुठियाला ने बताया है कि नया परिसर 50 एकड़ जमीन पर बन रहा है, ऐसे में इस पर काफी जगह हमारे पास है। उन्होंने बताया कि करीब 2 एकड़ की जमीन ऐसी है, जिसका बेहतर इस्तेमाल करने के लिए गौशाला बनाने का फैसला हुआ है।
फैसले के विरोध में उठे स्वर
विश्वविद्यालय में गौशाला बनाने की बात का विपक्षी पार्टी कांग्रेस और विश्वविद्यालय के कई पूर्व छात्र-छात्राओं ने फैसले को लेकर सवाल खड़े किए हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने ये फैसला आरएसएस के दबाव में लिया गया बताया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता की यूनिवर्सिटी के भीतर गौशाला का कोई कनेक्शन ही नहीं है, आखिर छात्रों को हम गाय पालना सिखाएंगे कि उन्हें पढ़ने को कहेंगे। वहीं कई पूर्व छात्रों ने भी इस फैसले को लेकर नाखुशी का इजहार करते हुए इसे हास्यास्पद बताया है।












Click it and Unblock the Notifications