Maihar News: महिला अध्यक्ष ने सरेआम अधिकारी को जड़ा थप्पड़, फाइल में हस्ताक्षर को लेकर थी नाराज
Maihar News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में थप्पड़ कांड का मामला सामने आया है। एक समूह संचालिका पर मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहायक विकासखंड प्रबंधक से मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है।
मामले की शिकायत पीड़ित अधिकारी ने मैहर कोतवाली में दर्ज कराई है। सहायक विकासखंड प्रबंधक अरविंद पांडेय ने बताया कि 29 नवंबर को शाम 5 बजे समूह संचालिका पद्मा पाठक ने उपार्जन फाइल में गलत तरीके से हस्ताक्षर करवाने का प्रयास किया।

गौरी स्व सहायता समूह ग्राम टिसकली खुर्द के बचत खाता में 1 नवबर को 174563 रुपए स्टेटमेट में अंकित है, जबकि दो लाख रुपए न्यूनतम राशि होनी चाहिए थी। पद्मा पाठक को इस संबंध में अवगत कराया गया तो वह अधिकारी पर खाली फाइल में अनुसंशा लिखने का दबाव बनाने लगीं।
सहायक विकासखंड प्रबंधक पांडेय ने जब ऐसा करने से मना कर दिया तो पद्मा ने गाली-गलौज शुरू की। इसके पहले भी वह धमकी दे चुकी थीं।
अरविंद पांडेय ने आरोप लगाया है कि इनके द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई गई। हमें धमकी दी गई है कि देखते हैं नौकरी कैसे करते हो। इस तनाव पूर्ण स्थित में मैं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा हूं। कार्यक्षेत्र में जाना भी उचित नहीं लग रहा है, जिससे शासकीय कार्य में बाधा पहुंच रही है।
इस मामले में सहायक विकासखण्ड प्रबंधक अरविंद पांडेय ने थाने में शिकायती आवेदन तो दिया ही है। पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।साथ ही कलेक्टर मैहर को ई मेल के जरिए मामले से अवगत कराया है।












Click it and Unblock the Notifications