महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को बनाया गया MP का प्रभारी, CM मोहन यादव ने दी बधाई
Madhya Pradesh News: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी की नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सीएम मोहन यादव ने दोनों नेताओं को बधाई दी।
सीएम मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 हेतु मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह और सह प्रभारी के रूप में सतीश उपाध्याय को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं।

सीएम यादव ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एवं आप सभी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी व भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। इतना ही नहीं, उन्होंने अबकी बार 400 पार का नारा भी दिया।
आपको बता दें कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं और इसी कड़ी में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीजेपी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने 23 राज्यों के प्रभारी की लिस्ट जारी की है। उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा को नए प्रभारी के रूप में चुना गया है। तो वहीं, उत्तराखंड के प्रभारी की जिम्मेदारी दुष्यंत गौतम को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications