MP News: वोटिंग तक के लिए भाजपा के सभी प्रोग्राम तय, लोकसभा की 29 सीटें जीतने के लिए बनेंगे 7 क्लस्टर

Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है। भाजपा ने 230 में से 166 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है। लेकिन विधानसभा चुनाव में मिली जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा अब जुट गई है।

मध्य प्रदेश में आने वाली सभी 29 सीटों पर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सभी 29 सीटों पर चुनावी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं।

lok sabha election 2024

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें आती हैं। ऐसे में भाजपा ने सभी सीटों को 7 क्लस्टर्स में बांटने की कर योजना बनाई है। जानकारी अनुसार भाजपा अभी से सभी क्लस्टर में चुनावी कार्यालय खोलेगी और एक-एक वॉर रूम भी बनाया जाएगा। जहां पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएगी। इसके अलावा पार्टी के आईटी सेल के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहेंगे।

जानकारी अनुसार भाजपा जल्द ही सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रभारियों की नियुक्तियां भी कर देगी। इसके अलावा जो 7 क्लस्टर्स बनाए जाएंगे। उस क्षेत्र के हिसाब से होंगे। सबसे ज्यादा फोकस मालवा-निमाड़ पर रखा जाएगा। क्योंकि लोकसभा की ज्यादातर सीटें यही आती हैं। इसके अलावा बुंदेलखंड, विंध्य रीजन और ग्वालियर-चंबल, महाकौशल के हिसाब से क्लस्टर्स बनेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन को भी चुनाव में जुटने के निर्देश दे दिए हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के साथ-साथ सभी वर्गों के मोर्चा अध्यक्षों को भी चुनाव के निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा सभी जिलों के जिला अध्यक्षों को भी संगठन स्तर पर तैयारियां करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

बताते चले कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली जीत से फूल कॉन्फिडेंस में है। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भाजपा छिंदवाड़ा में भी पूरी तरह से सक्रिय नजर आ रही है। खुद अमित शाह लगातार छिंदवाड़ा के दौरे कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+