सागरः बंद कमरे में पत्नी और दो बेटियों को दी खौफनाक मौत, ऐसे बचीं दो जुड़वां बहनें

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के मोती नगर थाना क्षेत्र के बम्होरी रेंगुवा गांव में बीते गुरुवार की सुबह एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर झूल गया, लेकिन रस्सी टूट जाने के कारण वह बच गया। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी दो और जुड़वां बेटियां दादी के साथ दूसरे मकान में सो रही थीं तो उनकी जान बच गई।

पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता था

पत्नी और चार बेटियों के साथ रहता था

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ऐसा मालूम होता है कि यह सुसाइड नोट भावुक होकर लिखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। नई दुनिया की खबर के मुताबिक बम्होरी रेंगुवा गांव में मनोज कुशवाहा अपनी पत्नी पूनम, बेटी सोनम, संध्या, सुलेखा और पांच महीने की जिया के साथ रहता था।

गुरुवार सुबह मृत मिले

गुरुवार सुबह मृत मिले

सामने के मकान में उसके परिजन रहते थे। मनोज ठेके पर खेत लेकर खेती करता था और साथ ही पुट्टी और पुताई का भी काम करता है। गुरुवार सुबह 6 बजे मनोज की पत्नीस बेटी सोनम और जिया मृत अवस्था में मिले। वहीं मनोज जमीन पर तड़पता हुआ मिला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहले पत्नी और बेटियों को मारा फिर खुदकुशी करने की कोशिश

पहले पत्नी और बेटियों को मारा फिर खुदकुशी करने की कोशिश

एडिशनल एसपी राजेश ने बताया कि मनोज के गले पर कुछ निशान मिले हैं। इससे यह जाहिर होता है कि उसने पहले पत्नी और दो बेटियों को मौत के घाट उतारा और फिर फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि रस्सी टूटने से वह बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+