बुंदेलखंड: खजुराहो में अब महिला गाइड यहां के इतिहास और विरासत की गौरव गाथा सुनाएंगी

मप्र के बुंदेलखंड इलाके में खजुराहो, ओरछा, पन्ना टाइगर रिजर्व में अब महिला गाइड पर्यटकों को समृद्धशाली और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराएंगी। बता दें कि महिला सुरक्षित पर्यटन विकास के लिए सरकार ने उठाया नया कदम।

Khajurao

Madhya Pradesh में सुरक्षित महिला पर्यटन विकास के लिए महिला गाइडों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए मप्र पर्यटन बोर्ड खजुराहो में महिला गाइड के लिए चयनित युवतियों को ट्रेनिंग भी दिला रहा है। बता दें कि मप्र में महिला गाइड की शुरुआत खजुराहो से होने जा रही है। यहां महिला गाइडों के लिए ट्रेनिंग दिलाई जा रही।

यूनेस्कों की धरोहर में शामिल बुंदेलखंड का खजुराहो सुरक्षित महिला पर्यटन विकास के लिए अब यहां पर महिला गाइड तैनात होंगी। मप्र पर्यटन बोर्ड भोपाल के सहयोग से आधार संस्था के माध्यम से खजुराहो में युवतियों को गाइडिंग की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। इन युवतियां को मास्टर ट्रेनर व अधिकृत गाइड अनुराग शुक्ला खजुराहो मंदिरों की जानकारी दी जा रही है। बता दें कि मप्र शासन खजुराहो से सुरक्षित महिला पर्यटन को विकसित करने की योजना को प्रारंभ कर रहा है।

प्रशिक्षण के बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी
मप्र पर्यटन विकास निगम सूत्रों के अनुसार पहले बैच में 20 लड़कियों को ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। ट्रेनिंग के बाद इन युवतियों की मप्र पर्यटक बोर्ड भोपाल बाकायदा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी और पास होने पर इनको गाइडिंग करने का प्रमाण पत्र एवं लाइसेंस प्रदान किया जाएग।

टाइगर रिजर्व में 7 महिला गाइड तैनात हैं
मप्र के पन्ना टाइगर रिजर्व में करीब एक साल से 7 महिला गाइड तैनात हैं। इनको नियुक्त करने से पहले इनको बाकायदा प्रशिक्षण दिलाया गया और इनकी परीक्षा भी ली गईं थी। इसके बाद इनको यहां तैनात किया गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व में महिला पर्यटकों को ये महिला गाइड टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी और टाइगर रिजर्व से परिचित करा रहीं हैंं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+