मध्य प्रदेश: ब्लू व्हेल गेम में लड़की ने 25 बार काटा अपना हाथ फिर छत से कूदी, डॉक्टर को लगाने पड़े 100 टांके
मध्य प्रदेश: ब्लू व्हेल गेम में लड़की ने 25 बार हाथ काटा अपना हाथ, फिर छत से कूदी डॉक्टर को लगाने पड़े 100 टांके
भोपाल। दुनियाभर में जानलेवा साबित हो रहे इंटरनेट पर खेले जाने वाले गेम ब्लू व्हेल को खेलते हुए मध्य प्रदेश के झाबुआ में एक 19 साल की लड़की ने चाकू से अपना हाथ काट लिया। उसने गेम के टास्क पूरे करते हुए 25 जगह से हाथ को काटा और फिर खुदकुशी करने के लिए छत से कूद गई। हालांकि जख्म बहुत गहरे नहीं होने और समय रहते परिजनों के उसे डॉक्टर के पास ले जाने से उसकी जान बच गई। डॉक्टर ने बुरी तरह से कट चुकी उसकी बांह को 100 से ज्यादा टांके लगाकर मरहम पट्टी किया। डॉक्टरों ने लड़की को खतरे से बाहर बताया है।
पहले हाथ काटा फिर छत से कूद गई
मध्य प्रदेश के झाबुआ की रहने वाली 19 साल की लड़की अपनी बहन के ससुराल दाहोद में आई हुई थी। कई दिन से लड़की यहीं पर थी, रविवार रात को उसने ब्लू व्हेल गेम खेला और फिर इसक टास्क पूरे करने के लिए बाथरूम में जाकर अपने हाथ को काट दिया। इसके बाद भी वह सुसाइड में कामयाब नहीं हुई तो छत से कूदकर जान देने की कोशिश की लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया।
15 मिनट में 25 बार काटा हाथ
लड़की की बहन के परिजनों ने बताया कि लड़की रविवार रात साढ़े तीन बजे बाथरूम में गई, जहां उसने हाथ काटा और फिर छत से कूद गई। लड़की की हालत देखकर बहन की ससुरालवाले घबरा गए और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसके हाथ में 100 टांके लगाए और उसकी जान बचाई। लड़की की हालत पर अस्पताल के साइकोलॉजिस्ट भी नजर रखे हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की की हालत में सुधार होने पर उसको काउंसलिंग की जरूरत है।
फोन में लगी रहती थी लड़की
सुसाइड की कोशिश करने वाली लड़की के पिता ने बताया कि काफी समय से उनकी बेटी दिन-रात मोबाइल में ही लगी रहती थी। उसके बर्ताव में बदलाव को देखते हुए वो उसे पहले भी अस्पताल लेकर घए थे। वहीं लड़की का कहना है कि उससे कहा गया तू खुद नहीं मरेगी तो मैं तुझे मार डालूंगा, हालांकि ये कहने वाला कौन है, इसका उसने जवाब नहीं दिया।
ब्लू व्हेल गेम पर एक्सपर्ट टीम का गठन, 4 दिसंबर तक देगी अपनी रिपोर्ट