जहर से भी जहरीली शराब! शराबी के काटने से सांप की मौत

खेत में बैठ शराब पी रहे शख्स के सामने आया सांप, तो पकड़ कर उसी को काट लिया

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक अजीब मामला सामने आया है। शराब पी रहे शख्स ने नशे में सामने आए सांप को ही पकड़ कर काट लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि सांप को काटकर वो खुद तो सिर्फ कुछ देर के लिए बेहोश हुआ लेकिन युवक के काटने से सांप मर गया। हाल ही में उत्तर प्रदेश में सांप के काटने से गुस्साए किसान के सांप के फन को चबा लेने का मामला सामने आया था।

खेत में बैठकर पी रहा था शराब

खेत में बैठकर पी रहा था शराब

मुरैना के सबलगढ़ क्षेत्र के पचेर गांव का रहने वाला कल्याण सिंह खेत में बैठकर शराब पी रहा था। बहुत ज्यादा पी लेने की वजह से वो नशे में था कि तभी उसके सामने सांप आ गया। नशे में उसे ये पता नहीं रहा कि वो क्या कर रहे है और उसने सांप को पकड़ कर उसको दांतो से काट लिया। उसने कई दफा सांप को काटा और इससे सांप की मौत हो गई।

सांप को काटकर खुद भी घबरा गया

सांप को काटकर खुद भी घबरा गया

कल्याण सिंह ने नशे में सांप को काट लिया लेकिन जैसै ही उसे अहसास हुआ कि उसने सांप को काटा है उसके होश फाख्ता हो गए। कल्याण खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे पास में काम कर रहे एक ग्रामीण ने देखा को उठाया और अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की पाया कि युवक को जहर नहीं चढ़ा है और घबराहट में वो बेहोश हो गया था। इलाज के बाद कल्याण सिंह को डिस्चार्ज कर दिया गया।

 डॉक्टर ने ये बताया

डॉक्टर ने ये बताया

कल्याण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉ राघवेंद्र यादव ने बताया कि कल्याण सिंह नशे में था। सांप को देखकर वो बौखला गया और सांप को पकड़ कर और उसे काट लिया। डॉक्टर ने कहा कि लगता है गहरा कट जाने की वजह से ही सांप मर गया। डॉ यादव ने बताया कि सांप के जहर का असर खून में मिलने के बाद होता है, इसलिए युवक पर हर का असर नहीं हुआ। उसके बेहोश होने की वजह ज्यादा शराब पीना और घबराहट थी। (तस्वीरें- प्रतीकात्मक)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+