मध्य प्रदेश: डिप्टी सीएम बोले- मोदी ने सनातन धर्म को नई ऊंचाई देने और देश को नई ऊर्जा देने का कार्य किया
अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम विराजमान हो चुके हैं। इस ऐतिहासिक पल का देश ही नहीं विदेश में भी जश्न मनाया जा रहा है। आज पूरे भारत वर्ष में राम लला के मंदिर में प्रतिष्ठित होने का जश्न दोपोत्सव के रूप में मनाया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा के पचमठा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर डिप्टी सीएम शुक्ला ने कहा वर्षों की तपस्या, संघर्ष और त्याग के बाद श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर आया है। यह दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। आज करोड़ों लोगों की भावनाओं, शुभकामनाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक भगवान राम के स्वरूप की अयोध्या के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है।
डिप्टी सीए ने कहा आज कोठारी बंधुओं की सबको याद आ रही है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी। आज से भव्य भारत के निर्माण की शुरूआत हो रही है।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा 'आज इस शुभ अवसर पर मध्य प्रदेश और पूरा देश राममय है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भजन, सुंदरकांड, श्रीरामचरित मानस के पाठ, कलश यात्रा और भण्डारे के आयोजन से आमजनता श्रीराम के प्रति अपनी आस्था और भक्ति को प्रकट कर रही है।'
उन्होंने कहा 'आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा करके प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन धर्म को नई ऊंचाई देने और देश को नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री ने सभी को इस स्वर्णिम क्षण की बधाई दी।"
अयोध्या में भगवान श्रीराम के स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने के अवसर पर मध्य प्रदेश डिप्टी सीएम, सांसद जनार्दन मिश्र, नगर निगम के अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि और उपस्थित जनों के साथ भगवान श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण को देखा। रीवा ज़िले में जगह-जगह भजन कीर्तन, भण्डारे का आयोजन करके लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। रामधुन और जय श्रीराम के नारों की गूंज रही।












Click it and Unblock the Notifications