मध्य प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

शिवराज कैबिनेट में तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, ये विधायक बने मंत्री

Google Oneindia News

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का शनिवार को विस्तार किया गया। यह उनके मौजूदा कार्यकाल का दूसरा विस्तार है। मंत्रिमंडल के ताजा विस्तार में तीन नए मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें नरसिंहपुर के विधायक जालम सिंह पटेल के अलावा नारायण कुशवाहा और बालकृष्ण पाटीदार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नारायण सिंह कुशवाहा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। इस कैबिनेट विस्तार जातिगत समीकरण को खासा ध्यान में रखा गया है।

MP

नारायण सिंह कुशवाह और गोपीलाल जाटव ग्वालियर-चंबल संभाग के दलित-पिछड़े वर्ग के चेहरे हैं। 24 फरवरी को मध्य प्रदेश की कोलारस और मुंगाबली दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये दोनों चेहरे इस उप चुनाव में भाजपा के लिए काफी मददगार बन सकते हैं। हाल ही राजस्थान में भाजपा को मिली करारी हार का वह बदला लेना चाहेगी।

कोलारस और मुंगाबली सीटें कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना के अंतर्गत आती हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने इलाके में खासे लोकप्रिय हैं। जिसके चलते कांग्रेस यहां स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान के एक दिन पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की थी। शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेल पटेल नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मध्यप्रदेश में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। फिलहाल में मुख्यमंत्री के अलावा 19 कैबिनेट और नौ राज्य मंत्री हैं।

Comments
English summary
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Cabinet reshuffle and expansion
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X