राजगढ़ हादसे पर सीएम मोहन यादव ने व्यक्त किया दुख, घायलों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजगढ़ हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। सीएम यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सीएम ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र ठीक होने की प्रार्थना की।

यह हादसा मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पीपलोदी चौकी के पास रविवार 2 जून की देर शाम हुआ। बता दें कि हादसे में जान गवाने वाले सभी राजस्थान के मोतीपुरा गांव थाना जावर के रहने वाले थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सभी बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार हो राजगढ़ जिले कुलामपुरा गांव जा रहे थे।

MP CM Mohan Yadav

तभी पीपलोदी चौकी के समीप ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसे का शिकार हो गए। ट्राली के नीचे दबने के कारण तीन बच्चों और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई। घायलों को राजगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम यादव ने कहा कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट में साथी नारायण सिंह मनवर सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर पहुचे। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है। आपतो बता दें कि दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई की।

उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। ट्रॉली पलटने से कई लोग उसके नीचे दब गए, जिससे स्थानीय लोगों की मदद बहुत जरूरी हो गई। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के परिवारों ने सरकार के समर्थन और बेहतर उपचार के आश्वासन को अच्छी तरह से स्वीकार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+