मध्य प्रदेश से भाजपा के लिए बुरी खबर, कांग्रेस ने जीती 24 में से 20 सीटें, 4 पर सिमटी BJP

विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्य प्रदेश से बुरी खबर आई है। मध्य प्रदेश में राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh में BJP को Congress ने बुरी तरह हराया | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल कर रही भारतीय जनता पार्टी के लिए मध्य प्रदेश से बुरी खबर आई है। मध्य प्रदेश में राघोगढ़ नगर पालिका चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कुल 24 वार्डों के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 20 सीटों पर विजय का परचम लहराया है। भाजपा को यहां केवल 4 सीटें मिली हैं। राघोगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय का गढ़ माना जाता है। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मिली इस जीत को कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा है।

    congress

    आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में नगर निकाय और पंचायतों के आम व उपचुनाव के लिए बीते बुधवार को वोटिंग हुई थी। शांतिपूर्वक हुए मतदान में कुल 66 फीसदी वोट पड़े। हालांकि मतदान के दौरान कुछ बूथों पर हल्की-फुल्की झड़प की भी घटनाएं सामने आईं। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हुई। कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शुरुआत से ही बढ़त बनानी शुरू कर दी थी।

    भाजपा सांसद के गढ़ में जीती कांग्रेस

    इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंडला जिले में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 14 के चुनाव में कांग्रेस का समर्थन प्राप्त उम्मीदवार प्यारीबाई गोठरिया ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 3200 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। भाजपा नेता संपत्तिया उइके के राज्यसभा सांसद चुने जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। भाजपा के लिए इस सीट को प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था। यह सीट इसलिए भी अहम थी क्योंकि भाजपा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह ठाकुर भी इसी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+