गाड़ी से गिरकर घायल हुआ पुलिसकर्मी तो ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद रुमाल से साफ किया खून, वीडियो

ज्योतिरादित्य ने खुद रुमाल से साफ किया खून घायल पुलिसकर्मी का खून, वीडियो

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अपना काफिला रुकवाकर भोपाल में एक घायल पुलिसकर्मी की मदद की। सिंधिया ने खुद पुलिसकर्मी का खून साफ करते हुए उनको हौंसला दिया और फ‌र्स्ट एड देते हुए उनको अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मी की मदद करते सिंधिया की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। जो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे हैं।

Recommended Video

    MP: ड्यूटी पर तैनात Policeman को लगी चोट, Jyotiraditya Scindia ने यूं लगाया मरहम | वनइंडिया हिंदी
    Madhya Pradesh BJP MP Jyotiraditya Scindia provides first aid to Police personnel who fell down from the vehicles in Bhopal

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे थे। सिंधिया का काफिला जैसे ही एयरपोर्ट से निकला तो सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी गाड़ी के गिरकर घायल हो गया। पुलिसकर्मी के सिर से खूब बहने लगा और हाथ में भी चोट लग गई। ये देख सिंधिया ने अपनी गाड़ी रुकवाई और पुलिसकर्मी के पास पहुंचकर उसे दिलासा देते हुए खून को रुमाल से साफ किया। इसके बाद हाथ पर पट्टी बांधते हुए उनको अस्पताल भिजवाया। पुलिसकर्मी के अस्पताल के लिए रवाना होने के बाद ही वो अपने आवास के लिए रवाना हुए।

    सिंधिया शनिवार को दिल्ली से भोपाल पहुंचे हैं। शिवराज सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर वो भोपाल पहुते हैं। यहां आज उन्होंने स्मार्ट सिटी पार्क में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ पौधा रोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+