MP weather update: बंगाल की खाड़ी में इस सिस्टम से इंदौर समेत 15 जिलों में होगी आफत की बारिश

MP weather update: मध्य प्रदेश में सोमवार को जोरदार बारिश देखने को मिली है। प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई।रतलाम, महू, सिवनी, खरगोन और शाजापुर जिलों में तेज बारिश से कई जगहों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हुई। सीहोर, भोपाल, नरसिंहपुर, उमरिया, धार, मंडला, इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी जिले में भी पानी गिरा है।

मौसम विभाग मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण प्रदेश में मानसून की गतिविधियां अब और तेज हो सकती हैं। सोमवार को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक छिंदवाड़ा में 11 मिली मीटर बारिश हुई। इंदौर में पांच, खंडवा में 21, रतलाम में 24, जबलपुर में 11, मंडला में 26, उमरिया में दो, ग्वालियर में 16.4, शिवपुरी में 3 मिलीमीटर बारिश हुई।

MP weather update

अधिकतम तापमान रहा इतना
सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान छतरपुर जिले में 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबलपुर में 33.4, उज्जैन में 32.5, भोपाल में 32.4, इंदौर में 31, निवाड़ी में 37.3, सतना में 37, ग्वालियर में 33.97 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के खरगोन और धार जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बुरहानपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, छिंदवाड़ा, बालाघाट,खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर और पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिला में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+