C Voter Exit Poll 2023: MP में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, इतनी सीटें मिलने का है अनुमान

5 राज्यों में मतदान खत्म हो गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश को लेकर एबीपी न्यूज और सी-वोटर ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए। सी-वोटर का एग्जिट पोल कांग्रेस के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार प्रदेश में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होती नजर आ रही है। वहीं शिवराज सरकार की विदाई के संकेत मिल रहा है। कांग्रेस के लिए पोल उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

madhya-pradesh-abp-news-c-voter-exit-poll-2023-kamal-nath-can-form-government-congress-big-party

एबीपी न्यूज और सी-वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश की 230 सीटों की बात करें तो 113 में से 137 सीटें कांग्रेस के खाते में आ सकती हैं, जबकि 88 से 112 सीटें बीजेपी को मिल सकती हैं। वहीं दो से आठ सीटें अन्य को हासिल हो सकती हैं।

वोट शेयर की बात करें तो सी-वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस बार राज्य में 44 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं बीजेपी को वोट शेयर में भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भाजपा को 42 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य के खाते में करीब 14 फीसदी मत शेयर जा सकता है।

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। करीब 62 सीटों पर दोनों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। कांग्रेस जहां बीजेपी से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है। तो वहीं बीजेपी के सामने अपनी करीब 2 दशक से चली आ रही सरकार बनाने की चुनौती है।

आपको याद दिला दें कि, 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी सी वोटर के एग्जिट पोल ने कांटे की टक्कर बताई थी। इस सर्वे में बीजेपी को 90-106, कांग्रेस को 110-126 और अन्य को 6-22 सीटें बताई गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+