'इन मोटी चमड़ी के लोगों ने ठुकराया राम मंदिर का निमंत्रण', सतना में कांग्रेस पर कुछ यूं बरसे CM मोहन यादव

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार 13 अप्रैल को सतना पहुंचे। यहां बरौंदा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के लोगों को मोटी चमड़ा का बताया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के इन मोटी चमड़ी के लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया है, अब जनता इनको ठुकरायेगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि मां शारदा मैया की कृपा से धन्य धरा सतना ने तय कर लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और सतना लोकसभा सीट पर प्रचंड जीत से कमल खिलाकर "अब की बार 400 पार" के संकल्प को साकार किया जाएगा। सीएम ने कहा कि यहां के नागरिकों को मोदी जी के प्रति अटूट स्नेह है।

MP CM Mohan Yadav

उनके विकास कार्यों से जीवन में आई खुशहाली व बदलाव से आनंद भी है। सतना से एक बार फिर भाजपा की जीत का वातावरण जनसेवा की प्रेरणा देता है। इस दौरान सीएम यादव ने मंच से कहा कि भगवान राम के मामले में जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला कर दिया तो भूमिपूजन के समय के समय कांग्रेस चिल्लाने लगी कि देश में आग लग जाएगी।

कांग्रेस की बात का देश में कोई फर्क नहीं पड़ा। उस वक्त भी लोगों ने कांग्रेस को माफ कर दिया। इसके बाद राम मंदिर के उद्घाटन के समय भी कांग्रेस के लोगों को बुलाया गया। लेकिन, बड़े ही दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ रहा है 70 वर्षों के पाप और कलंक धोने का अच्छा मौका था। इन्होंने उसे भी ठुकरा दिया।

सीएम यादव ने कहा कि ये मोटी चमड़ी के लोगों राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। कहा कि हम नहीं आएंगे, हम से मतलब नहीं। सीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आपकों भी इनका घमंड तोड़ना पड़ेगा। कहा कि जो राम का नहीं ही वो आपका नहीं। कहा कि यदि कांग्रेस श्रीरामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को स्वीकार करती और कार्यक्रम में शामिल होती तो भगवान श्रीराम इनके सारे पाप और कलंक धो देते।

वह अपने पाप और कलंक धोना ही नहीं चाहती, इसलिए भगवान ने भी उसकी बुद्धि हर ली है। कांग्रेस ने हमारे देवी-देवताओं को नकारने का काम किया। आप हमारे भगवान का अपमान करोगे और फिर हमसे वोट की कामना करोगे। ये दोनों बातें नहीं चलेगी। इस पाप के लिए कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माफी मांगे कि हमने भगवान श्रीराम का निमंत्रण ठुकराकर गलती की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+