लोकसभा चुनाव 2024: CM मोहन यादव ने की जनता से मतदान करने की अपील
Lok Sabha Elections 2024 के पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर आज यानी 19 अप्रैल को वोटिंग शुरू हो चुकी है। तो वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मतदाताओं से मतदान करने अपील की है। सीएम यादव ने कहा कि स्वयं भी वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल पर लिखा, 'लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव...अधिकार ही नहीं, पावन कर्तव्य है मतदान...। आज लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लोकसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से विनम्र अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।'

इतना ही नहीं, सीएम यादव ने आगे लिखा कि आपका एक वोट हमारे देश को विकसित भारत और गरीब को समृद्ध बना सकता है, आपके जीवन में बदलाव ला सकता है। स्वयं वोट करें और दूसरे मतदाताओं को भी प्रेरित करें। बता दें कि सीएम यादव ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें बताया है कि आज जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी और शहडोल में वोटिंग है।












Click it and Unblock the Notifications