लोकसभा चुनाव 2019 में भैंस का संदेश -'सबसे पहले मतदान करने जाना, फिर अपनी भैंस चराना'
Guna News, गुना। लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान का सिलसिला शुरू हो चुका है। 11 अप्रेल को 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले चुके हैं। 18 अप्रेल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इसमें 13 राज्यों के 97 सीटों पर मतदान होगा।

इस बीच लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कहीं पर रोचक ढंग से भी मतदाताओं से वोटिंग की अपील की जा रही है। ऐसा ही अनूठा मामला मध्य प्रदेश के गुना जिला के राघौगढ़ इलाके में सामने आया है।
जानिए मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव संबंधित पूरी जानकारी
दरअसल, यहां पर एक अधिकारी ने मतदाताओं से वोट की अपील करने का ऐसा रोचक तरीका निकाला, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ-साथ देशभर में सुर्खियां बटौर रहा है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ के गादेर पंचायत में 90 फीसदी आबादी आदिवासियों की है। उनके बीच मतदान की जागरूकता का प्रचार किसी टीवी या सोशल मीडिया की बजाय उन्हीं की भाषा में किया जा रहा है ताकि वे आसानी से समझ सकें।
इसके लिए पंचायत के अधिकारी सचिन सत्य नारायण साहू ने वहां की एक भैंस के शरीर पर स्लोगन लिखवा दिया कि सबसे पहले मतदान करने जाना, फिर अपनी भैंस चराना। इस स्लोगन के जरिए गादेर पंचायत के मतदाताओं को यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि वे वोटिंग वाले दिन भैंस चराने समेत अन्य घरेलू की बजाय वोट डालने को प्राथमिकता दें। एक भैंस पर लिखवाए इस स्लोगन का अच्छा रेस्पॉंस आने पर गांव करीब 35 भैंसों के शरीर पर यह संदेश लिखवा दिया गया।
अब अन्य पंचायतों में लागू होगा यह आइडिया
सचिन सत्य नारायण साहू का यह आइडिया अब अन्य ग्राम पंचायतों में लागू किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करके मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। जनपद के सीईओ डॉ. जितेन्द्र धाकरे राघौगढ़ के करीब 300 गांवों की 5000 भैंसों पर यह संदेश लिखवाने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications