बेगमगंज में CM मोहन यादव ने शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में की जनसभा, कांग्रेस को बताया बूढ़ी पार्टी

MP News: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार 30 अप्रैल को रायसेन जिले के बेगमगंज पहुंचे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कांग्रेस को बूढ़ी पार्टी बताया। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि हम शिवारज चौहान जी के माध्य से पीएम नरेंद्र मोदी जी के लिए वोट मांगे रहे है।

जनसभा को संबोधित करते सीएम मोहन यादव ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से पूछा, यहां (विदिशा सीट) कांग्रेस पार्टी कब जीती थी। इसपर शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 1980,1985 में। कहा कि तब तो कई लोग पैदा ही नहीं हुए होंगे। कैसी कांग्रेस, कौन सी कांग्रेस, ऐसी बूढ़ी कांग्रेस, जिसका घर सब लूटकर ले जाए, उसे सूझ ही नहीं पड़ रही है।

MP CM Mohan Yadav

इस दौरन मंच से बोलते हुए सीएम यादव ने कहा कि हम आपका जो वोट मांग रहे है वो शिवराज सिंह जी के माध्यम से नरेंद्र मोदी जी के लिए मांग रहे है। सीएम यादव ने इस दौरान पूछा कि हाथ उठाकर बताओं किस-किस को कोविड-19 के टीके लगे। कोई एक आदमी मिलेगा, जो बिना टीका लगाए जिंदा है?

कहा कि पीएम मोदी के कारण आप लोगों की जान बची। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि ये तथाकथीत लोग (कांग्रेस के नेता) जिनकी बुद्धा चली जाती है वो देश का नेतृत्व करने लगे नहीं बचे। कहा कि सबको पता है भगवान श्री राम कहां पैदा हुए, सिर्फ कांग्रेस को ही पता नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर बनवाया, धारा 370 हटाई है और इस बार फिर लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को जिताना है और देश का प्रधानमंत्री बनाना है, ताकि यह देश तेजी से विकास कर सके। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जितने विकास के कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किए, इतने काम कभी कांग्रेस ने किए हैं।

वैसे तो कांग्रेस की बात क्या करें, हालत यह हो गई कि आज कांग्रेस के कर्मों के कारण, गलत फैसलों के कारण, आज उनके उम्मीदवार ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। ऐसी पार्टी जिसकी उम्मीदवार भाग रहे हों, कांग्रेस की यह दुर्गति क्यों हुई, गलत फैसलों के कारण।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+