Lok Sabha Election: चंद घंटे बाद थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, BJP और कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर

Lok Sabha Election की हलचल के बीच मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होना है, जहां इससे पहले BJP और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता इन सीटों पर प्रचार-प्रसार के लिए अपना दम-खम दिखाते नजर आ रहे हैं।

मालवा-निमाड़ की 8 सीटों को जीतने के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गजों ने मैदान संभाला हुआ है। मध्यप्रदेश में चौथे और अंतिम चरण में होने वाले मालवा-निमाड़ अंचल के लिए दोनों ही दल खास रणनीति पर काम करते भी नजर आ रहे हैं।

Indore

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल को बीजेपी का गढ़ माना जाता है, यही कारण है की अबकी बार भी इस गढ़ को बचाने के लिए बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने मैदान संभाला हुआ है, जहां सीएम डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत तमाम दिग्गज प्रचार-प्रसार के लिए चुनाव मैदान में नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस अबकी बार बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए तैयार नजर आ रही है, जहां लगातार कांग्रेस के दिग्गज नेता बीजेपी के गढ़ में अपना दम दिखा रहे हैं. मालवा-निमाड़ अंचल में प्रमुख तौर पर जीतू पटवारी और उमंग सिंघार जैसे नेताओं ने मैदान संभाला हुआ है, जहां दिग्विजय सिंह और अरूण यादव जैसे नेता इनका साथ देते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, अब देखना होगा मालवा-निमाड़ अंचल मे बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का कितना दम देखने मिलता है।

चौथे और अंतिम चरण में 13 मई को मालवा-निमाड़ अंचल की देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर मतदान होगा, जहां इन सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गज नेता अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं।

वहीं इन सीटों के लिए दोनों ही दलों ने अपना खास प्लान भी तैयार किया हुआ है। बीजेपी के मिशन 29 के लिहाज से ये सभी 8 सीटें जहां बेहत महत्वपूर्ण हैं, तो वहीं अबकी बार कांग्रेस को इन 8 सीटों पर बढ़त की संभावना नजर आ रही है।

मालवा-निमाड़ अंचल से कांग्रेस और बीजेपी के दिग्गजों की साख दाव पर है, जिसके पीछे की वजह इस अंचल से दोनों ही दलों में दिग्गज नेताओं की भरमार होना है। कांग्रेस में जहां प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इस अंचल से आते हैं, तो वहीं बीजेपी में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री भी इसी अंचल से नाता रखते हैं।

ऐसे में दोनों ही दलों के लिए मालवा-निमाड़ नाक का सवाल बनता नजर आ रहा है, जहां इस अंचल की 8 सीटों में से कौन सा दल कितनी सीटों पर कब्जा जमा पाता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

ये भी पढ़े- CM मोहन यादव भूले उषा ठाकुर की विधायकी, मंच से कह दी चौंकाने वाली बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+