MP Lok sabha chunav: जानिए कैसे भाजपा ने 29 सीटों पर दर्ज की जीत, क्लीन स्वीप के लिए अपनाया ट्रिपल M फार्मूला

MP Lok sabha chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को मध्य प्रदेश में शानदार जीत मिली। उसने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया और इतिहास रच दिया। अब भाजपा की जीत के पीछे कई फार्मूले बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जितने नेता फ्रंट में उतारे थे। उतने ही नेता पर्दे के पीछे भी थे।

चुनाव प्रबंधन में माहिर भाजपा ने एक सीट पर निगाह गड़ाए रखी थी। नेताओं के आपसी अहम से लेकर उनकी सक्रियता और सीट पर होने वाले नफे नुकसान की प्रतिदिन समीक्षा के साथ ही 29-0 कैसे हासिल किया जाए, इस पर प्लानिंग में भाजपा ने ट्रिपल एम फार्मूला (मिशन, मॉनिटरिंग एंड मैनेजमेंट) अपनाया।

Lok sabha chunav 2024 BJP adopts triple M formula for clean sweep on 29 seats of MP

जैसे ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी और एक-एक सीट का कई स्तरों पर फीडबैक लिया गया। यहां तक की निजी एजेंसियों से भी सर्वे कराए गए इसके बाद उम्मीदवार का ऐलान किया गया, जिन सीटों पर टिकट काटे गए वहां पर प्रत्याशी का पार्टी में सीबोटेज न हो, इसके लिए काउंटर रणनीति बनाई गई। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय भाजपा संगठन को दी गई। नए प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार और दौरे कार्यक्रम पर सीधी नजर भोपाल से रखी गई। एक-एक चीज पर विचार मंथन करते हुए जैसे-जैसे प्रचार आगे बढ़ा उसके मुताबिक ज़रूरतें पूरी की गई।

सभाओं पर ऐसे किया फोकस

चुनाव प्रबंधन में लगी, इस टीम ने हर लोकसभा क्षेत्र में यह भी पता किया कि वहां पर किसी बड़े नेता की सभा सबसे ज्यादा इफेक्टिव होगी। इसके लिए उम्मीदवारों के साथ स्थानीय संगठन से भी बातचीत लगातार की जाती रही इस बातचीत के बाद यह दिए किया जा रहा था की किस सीट पर किसकी सभाएं करवाई जाए। इसमें जाति-जाट समीकरण और क्षेत्र में नेट के प्रभाव को भी देखा गया कई जगह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभाओं की डिमांड आई।

इन बातों पर रखी नजर

कांग्रेस के उम्मीदवारों के ऐलान के बाद भाजपा को लगा कि उसके सामने भिंड मुरैना ग्वालियर मंडल लाल छिंदवाड़ा राजगढ़ में कठिन चुनौती हो सकती है पार्टी के परदे के पीछे नेताओं ने इन सीटों पर विशेष रूप से फोकस किया इन सीटों के प्रतिदिन बदलते समीकरणों से मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को अवगत कराते रहे। इसके बाद जहां जरूरी लगा वाहन बेचे रणनीति बनाई गई टारगेट एक ही था हर हाल में जीते इसके लिए विपक्षी दल में तोड़फोड़ करना हो तो वह भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+