कूनो पालपुर अभयारण्य में चीतों के बाड़े में घुसे तेंदुओं को निकालने के लिए बुलाए गए हाथी
श्योपुर के कूनो पालपुर अभ्यारण्य में चीतों के लिए तैयार किए गए बाड़े में तेंदुए प्रवेश कर गए, अब इन तेंदुओं को बाहर निकालने के लिए सतपुड़ा टाईगर रिजर्व से हाथी बुलवाए गए हैं
श्योपुर, 13 अगस्त। श्योपुर के कूनो पालपुर अभ्यारण में चीतों के पहुंचने से पहले ही चीतों के बाड़े पर तेंदुओं ने कब्जा कर लिया है। पांच तेंदुए चीतों के बाड़े में घुस गए। हालांकि तीन तेंदुए तो बाड़े से निकल गए लेकिन दो तेंदुए अभी भी बाड़े में कब्जा जमाए हुए हैं। इन तेंदुओं को बाड़े से बाहर निकालने के लिए अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से हाथियों को बुलाया गया है।

चीतों के लिए कूनो पालपुर अभ्यारण में बनाया गया है बाड़ा
कूनो पालपुर अभ्यारण में आने वाले हैं चीतों के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। कूनो पालपुर अभ्यारण में चीतों के लिए बाड़ा भी बना दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त के आखिर तक कूनो पालपुर अभ्यारण में चीते पहुंच जाएंगे। यह चीते साउथ अफ्रीका से आने वाले हैं।

चीतों के लिए बनाए गए बाड़े में घुस गए तेंदुए
कूनो पालपुर अभ्यारण में जो बाड़ा चीतों के लिए बनाया गया था। उस बाड़े में पांच तेंदुए घुस गए। पांच तेंदुए घुसने की खबर जब कूनो पालपुर अभ्यारण के प्रबंधन को लगी तो इन तेंदुओं को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। तीन तेंदुए तो बाड़े से बाहर निकल आए लेकिन दो तेंदुए अब भी बाड़े में अपना डेरा जमाए हुए हैं।

तेंदुओं को बाहर निकालने के लिए बुलाए जा रहे हैं हाथी
चीतों के बाड़े में कब्जा जमाकर बैठे दो तेंदुओं को निकालने के लिए अब सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से दो हाथियों को बुलवाया गया है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से विशेष वाहन द्वारा दो हाथियों को कूनो पालपुर अभ्यारण में लाया जाएगा और यहां उन्हें चीतों के बाड़े में छोड़ दिया जाएगा।

हाथी का डर दिखाकर तेंदुओं को निकाला जाएगा बाहर
सिंह परियोजना शिवपुरी के सीसीएस एवं संचालक सीएस निनामा का कहना है कि 2 हाथियों को बुलवाया गया है। इन हाथियों को बाड़े में छोड़ दिया जाएगा. इन हाथियों का डर दिखाकर बाड़े में से तेंदुओं को बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि हाथियों के डर से ही तेंदुए बाड़े से बाहर निकल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications