'शराब दुकान का नाम 'दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', कभी नहीं देखा होगा शराब ठेके का ऐसा पोस्टर

Wine posters: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक अंग्रेजी शराब की दुकान के पास लगा पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर पर लिखा है, 'दिन दहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें', और इसके नीचे एक ऐरो इंग्लिश शराब की दुकान की ओर इशारा कर रहा है।

यह विवादित पोस्टर, खासकर छात्रों और युवाओं के बीच चर्चा और भ्रम का विषय बन गया है। कई लोग इसे शिक्षा को शराब के सेवन से जोड़ने वाला एक बेतुका मजाक मानते हैं। वहीं स्टाफ के लोगों का कहना है कि इस पोस्ट से संबंधित हमें कोई जानकारी नहीं है।

Learn to speak English in broad daylight Burhanpur

छात्रों ने पोस्टर को लेकर गंभीर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह न केवल अशोभनीय है बल्कि शिक्षा को शराब के साथ जोड़कर एक गलत संदेश भी दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस पोस्टर को तुरंत हटाया जाए और इसके पीछे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है। जहां लोगों ने शराब की दुकान के प्रचार के इस तरीके को पसंद नहीं किया है।

स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थी सिद्धार्थ कुमार ने पोस्टर की कड़ी आलोचना की, और कहा कि इसका छात्रों पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने और अन्य छात्रों ने इस पोस्टर को हटाने की मांग की और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।

बुरहानपुर के कलेक्टर भव्या मित्तल से पत्रकारों से कहा कि उन्हें इस पोस्टर के बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। कलेक्टर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग को पोस्टर को हटाने और इसके लगाने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+