MP News: हरदा में करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर पर लाठीचार्ज क्यों हुआ? जानिए पूरा मामला
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर और अन्य पदाधिकारियों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज की घटना ने प्रदेशभर में बवाल मचा दिया है।
बीते दो दिनों में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर तीन बार लाठीचार्ज किया गया, जिसमें पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। अब इस मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है, और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कलेक्टर और एसपी को बर्खास्त करने की मांग की है।

धोखाधड़ी का मामला बना प्रदर्शन की वजह
पूरा घटनाक्रम हीरा खरीदने के नाम पर हुए 18 लाख रुपये के धोखाधड़ी मामले से शुरू हुआ। करणी सेना परिवार के पदाधिकारी आशीष राजपूत ने आरोप लगाया था कि विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया ने उनसे ठगी की है। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को जब पुलिस मोहित को कोर्ट में चालान पेश करने ले जा रही थी, तभी करणी सेना के करीब 40 कार्यकर्ता कोर्ट परिसर के बाहर जमा हो गए। वे आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस के अनुसार, भीड़ ने स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया और आशीष राजपूत, सुनील राजपूत सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
रविवार का प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती
13 जुलाई 2025 को सुनील राजपूत और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में करणी सेना परिवार ने हरदा बायपास रोड पर हनुमान मंदिर के सामने चक्काजाम शुरू किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर भी मौके पर पहुंचे। 100 से अधिक कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए, जिससे हरदा-खंडवा हाइवे पर 30 मिनट तक यातायात ठप रहा। पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बताया, "प्रदर्शनकारियों को बार-बार चक्काजाम खत्म करने की समझाइश दी गई, लेकिन वे नहीं माने। मजबूरी में वाटर कैनन, आंसू गैस, और हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।" इस कार्रवाई में जीवन सिंह शेरपुर समेत 60 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जिला जेल भेजा गया। पुलिस ने दोनों ओर बिखरे दोपहिया वाहनों को हटाया और कुछ वाहनों और डंडों को जब्त किया।
पुलिस ने दो दिनों में तीन बार लाठीचार्ज, आंसू गैस, और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, और खंडवा से 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। चापड़ा क्षेत्र में भी चक्काजाम की सूचना पर पुलिस ने तुरंत स्थिति नियंत्रित की। एसपी अभिनव चौकसे ने कहा, "कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और धमकी दी।"
प्रदेश भर में विरोध: भोपाल, रतलाम और देवास में चक्काजाम
जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी और लाठीचार्ज के विरोध में करणी सेना परिवार और राजपूत समाज ने मध्य प्रदेश के कई शहरों में प्रदर्शन शुरू किए। देवास में इंदौर-भोपाल बायपास चौराहे पर 30 मिनट तक चक्काजाम रहा, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खत्म किया। भोपाल और रतलाम में भी करणी सैनिकों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। देवास में एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया, "कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, और स्थिति अब सामान्य है।"
Lathicharge on Karni Sena : जीतू पटवारी की बर्खास्तगी मांग
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को मोहन सरकार की तानाशाही करार दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एसपी अभिनव चौकसे की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, "हरदा में करणी सेना/राजपूत समाज के साथ हुई पुलिस बर्बरता निंदनीय है। मोहन सरकार में हक की बात करना अपराध हो गया है।"
करणी सेना परिवार का इतिहास और मांगें
करणी सेना परिवार, जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में, 2006 में स्थापित एक क्षत्रिय संगठन है, जो करणी माता के नाम पर बना है। यह संगठन आर्थिक आधार पर आरक्षण, SC/ST एक्ट के दुरुपयोग के खिलाफ, और क्षत्रिय समुदाय के हितों के लिए आंदोलन करता रहा है। 2016-17 में मध्य प्रदेश में इसने बड़े प्रदर्शन किए, और 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों में अपनी मांगों को लेकर चर्चा में रहा। जीवन सिंह शेरपुर ने 2023 में जावरा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था।
हाल ही में मंदसौर में जीवन सिंह शेरपुर पर SC/ST एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उन पर शराब ठेके से 1 लाख रुपये महीना फिरौती मांगने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा। इस मामले ने भी संगठन को सुर्खियों में लाया था।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications