Kuno: लापता मादा चीता निर्वा को जंगल में देखे जाने की सूचना, प्रबंधन के लिए राहतभरी खबर
चीजा प्रोजेक्ट (Cheese Project) और कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) प्रबंधन के लिए अच्छी खबर मिली है। करीब 19 दिन से लापता मादा चीता निर्वा ट्रैस हो गई है। वह सकुशल है और जंगल में दौड़ लगा रही है। उसकी कॉलर आईडी खराब होने के कारण लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। ट्रैकिंग टीम को लोकेशन नहीं मिल पा रही थी। ड्रोन से भी उसकी सर्चिंग की जा रही है, लेकिन उसके प्रत्यक्ष दिखने के बाद सारी शंकायें समाप्त हो गई हैं। कूनो चीता जंगल सफारी के आफिसियल ट्वीटर अकाउंट से इस आशय का एक ट्वीट भी किया गया है।

जंगल में देखे जाने की सूत्र दे रहे जानकारी
स्थानीय मीडियो सूत्रों के अनुसार कूनो नेशनल पार्क में टिकटोली इलाके में मादा चीता निर्वा को देखने की सूचना मिली है। ट्रैकिंग टीम के सदस्यों ने निर्वा को देखे जाने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। हालांकि स्टाफ का कोई भी सदस्य या अधिकारी इसकी पुष्टि करता नजर नहीं आ रहा है। कारण चीता निर्वा ट्रैंकुलाइज टीम के पहुंचने के पहली ही दोबारा जंगल में चली गई। हालांकि वनइंडिया हिन्दी मादा चीता निर्वा को देखे जाने की पुष्टि नहीं करता है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सूत्रों के हवाले से पाठकों को दे रहे हैं। हालांकि कूनो प्रबंधन के कूनो चीता जंगल सफारी के अधिकृत ट्वीटर हैंडिल से इस आशय का एक ट्वीट भी 6 अगस्त को जानकारी देते हुए शेयर किया गया है।
13 चीते बाड़े में बंद हैं, विशेषज्ञ कर रहे इलाज
बता दें कि कूनो नेशनल पार्क के बाड़ों में फिलहाल 13 चीते मौजूद हैं, तो मादा चीता निर्वा अभी भी खुले जंगल में घूम रही है। कूनो में कुल 14 नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीकी चीते मौजूद हैं, वहीं एक शावक मौजूद है, जो भारत की धरती पर ही मार्च के आखिरी सप्ताह में जन्मा था।












Click it and Unblock the Notifications