कूनो के चीतों पर शिकारियों की नजर, जंगल से तीन शिकारी गिरफ्तार, चीतों की फिराक में थे
देश में वाइल्ड लाइफ को लेकर सबसे बड़े इंटरनेशनल चीता प्रोजेक्ट के तहत कूनो नेशनल पार्क श्योपुर में चीतों की जान को शिकारियों से खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले पार्क के जंगल से तीन बंदूकधारी शिकारियों को पकड़ा गया है। इन्होंने अमले को देखकर हवाई फायर भी किए थे।
मप्र के कूनो नेशनल पार्क का बाहरी बफर जोन का इलाका खुला हुआ है। इधर फ्री रेंज में 8 चीतों को छोड़ा गया है। चीते भी यहां फर्राटा भर रहे हैं। इधर इन चीतों पर शिकारियों की नजर भी लग गई है। चीतों के शिकार की फिराक में अवैध रूप से कूनो के जंगल में प्रवेश करने वाले तीन शिकारियों को बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कूनो नेशनल पार्क को सूचना तंत्र से खबर मिली थी कि जंगल के अंदर शिकारी आ गए हैं। ये हथियार से लैस हैं, बंदूक लेकर ये चीतों सहित अन्य जानवरों के शिकार की फिराक में घूम रहे हैं। वन विभाग ने इनकी लोकेशन पता कर घेराबंदी कर ली। वन विभाग की टीम को देखकर शिकारियों ने हवाई फायर भी कर दिए, पकड़ने के दौरान हाथापाई भी करने लगे थे, लेकिन अमले ने इन्हें प्लानिंग के साथ धर दबोचा। पकड़े गए शिकारियों में मुकेश भील डोंगरी, बद्री भील निवासी डूंडीखेड़ा और मिथुन भील निवासी डूंडीखेड़ा के पास से दो बंदूक और छुपाकर रखा गया मांस जब्त किया गया था।
Recommended Video
चीतों के साथ हर समय मॉनिटरिंग टीम होती है
इधर चीतों की सुरक्षा को लेकर कूनो प्रबंधन के अधिकारियों का दावा है कि चीतों की सुरक्षा को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। प्रत्येक चीते के साथ एक मॉनीटरिंग टीम 24 घंटे होती है। मुखबिर तंत्र मजबूत है, इसलिए हर बार शिकारी हमारी गिरफ्त में जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications