Kuno: भारत की धरती पर जन्में नन्हें ‘चीतों' के आप भी रख सकते हैं नाम
कूनो में पल रहे मादा चीता सियाया और नर चीता फ्रेडी के मिलन से जन्में चार नन्हें चीतों का नामकरण होना है। क्या आप जानते हैं इन शावकों को आप भी भारतीय नाम दे सकते हैं। इसके लिए 30 अप्रैल तक नाम दिए जा सकते हैं।

कूनो में चीतों के जल्द ही भारतीय नाम रखे जाएंगे। नामीबिया से आने वाले चीतों के अलावा बीते 25 मार्च 2023 को भारत की धरती पर जन्में नन्हें शावकों को भी भारतीय नाम दिए जाएंगे। सरकार चीतों के नाम रखने के लिए देश के लोगों को मौका दे रही है। इसके लिए माय जीओव्ही एप के माध्यम से लोगों ने सुझाव मांगे गए हैं। शावकों के नाम रखने के लिए 30 अप्रैल तक सुझाव दिए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मादा चीता को 'आशा' नाम दिया था, इसके अलावा बाकी चीतों को उनके नामीबिया में मिले अंग्रेजी नामों से ही पुकारा जा रहा है। चीतों को बाड़ों में छोड़ने के बाद सरकार ने देश के नागरिकों से मायजीओव्ही एप पर लोगों से इनके भारतीय नाम सुझाने को कहा था। इसमें हजारों नाम सुझाए गए हैं। हालांकि इनमें से अभी नाम तय नहीं किए गए हैं। जल्द ही सुझाए गए बेस्ट नामों को छांटकर चीतों को भारतीय नाम दिए।
Recommended Video
सियाया के नन्हें शावकों के लिए मंगाए जा रहे नाम
नामीबिया से 17 सितंबर को जिन चीतों को बाड़े में छोड़ा था, उनमें से सियाया ने बीते 25 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इसकी जानकारी 28 मार्च को सामने आई थी। केंद्र सरकार और वन मंत्रालय ने इन शावकों के भारतीय नाम रखे जाने के लिए देश की जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके लिए 30 अप्रैल 2023 तक मायजीओव्ही एप पर नाम लिए जा रहे हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने कूनो नेशनल पार्क अधिकृत ट्वीटर हैंडिल पर भी नाम के सुझाव दिए हैं।
चीता शावकों के नाम कैसे सुझा सकते हैं आप?
चीता शावकों के नाम बुलाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लोग MyGovIndia की अधिकृत बेवसाइट पर जाकर प्रतियोगिता में 'शामिल हों' वाले आॅप्शन पर जाकर क्लिक कर इसमें दी गई प्रोसेस को फाॅलो कर नाम सुझा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications