नरेला विधानसभा सीट: शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग मैदान में
भोपाल। मध्य प्रदेश की नरेला विधानसभा सीट भोपाल जिले के अंतर्गत आती है। यह सीट परिसीमन के बाद साल 2008 में अस्तित्व में आई। अस्तित्व में आने के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी के विश्वास सारंग यहां के विधायक हैं। विश्वास सारंग ने 2013 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील सूद को 26 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। इस इलाके में ब्राह्मण, मुस्लिम, कायस्थ वोटर्स की संख्या अच्छी खासी है। इस शहर की कुल आबादी 382871 लाख है। इस विधानसभा की 100 प्रतिशत आबादी शहरी है।

इस विधानसभा की कुल आबादी का 74 फीसदी हिस्सा हिंदू है जबकि, 25 प्रतिशत लोग मुस्लिम समुदाया से ताल्लुक रखते हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में 310545 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे। विधानसभा में 53.16 फीसदी पुरुष मतदाता है और 46.83 प्रतिशत महिला मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications