KBC में सागर के भूपेंद्र ने जीते 50 लाख रुपए, बिग-बी ने बेटे को हॉटसीट पर बुलाकर किया सरप्राइज

Kaun Banega Crorepati (KBC) सीजन 14 में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर सागर जिले के भूपेंद्र प्रजापति ने बैठकर इतिहास रच दिया। उन्होंने बिग-बी के द्वारा पूछे गए 14 सवालों के जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए। वे धनलक्ष्मी पड़ाव तक पहुंचने में सफल रहे। सोनी टीवी पर भूपेंद्र के इस एपिसोड का प्रसारण गुरुवार रात 9 बजे से प्रसारित होगा। सबसे अहम बात केबीसी में नियमों को शिथिल करते हुए अमिताभ बच्चन ने भूपेंद्र के बेटे को हॉटसीट तक बुलकर उन्हें सरप्राइज दे दिया। यह पहला मौका है जब प्रतिभागी के अलावा कोई दूसरा या परिवार का व्यक्ति हॉट सीट तक पहुंच सका हो।

अमिताभ बच्चन के सामने पहली दफा कोई सागर मूल का व्यक्ति

अमिताभ बच्चन के सामने पहली दफा कोई सागर मूल का व्यक्ति

वैसे तो कौन बनेगा करोड़पति बीते 20 साल अलग-अलग सीजन के तहत चल रहा है। लेकिन इसमें सागर मूल से पहली दफा कोई व्यक्ति पहुंच सका है। वह भी करीब 20 साल की मेहतन और तैयारी के साथ। सागर जिले की खुरई के रहने वाले भूपेंद्र प्रजापति कृषि वैज्ञानिक है और गुजरात के दाहोद में कार्यरत हैं। उनका परिवार खुरई में ही रहता है। भूपेंद्र अमिताभ बच्चन के गजब के फैन हैं और जब 10 साल के थे, उस समय से केबीसी में हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठने का उन्होंने सपना देखा था। अब जाकर उनका यह सपना पूरा हो सका है।

14 सवालों के जवाब देकर 50 लाख जीते

14 सवालों के जवाब देकर 50 लाख जीते

भूपेंद्र प्रजापति अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर करीब आधे घंटे तक बैठे थे। उनके पहले केवल एक प्रतिभागी आए थे। उनके बाहर होने के बाद भूपेंद्र की किस्मत खुल गई और एपीसोड के अंत तक वे हॉटसीट पर ही रहे। अमिताभ ने उनसे सामान्य से लेकर देश-दुनिया के तमाम विषयों पर कठिन से कठिन सवाल पूछे थे। 14 सवालों के जवाब देकर भूपेंद्र 50 लाख रुपए तक जीतने में सफल रहे।

अमिताभ बच्चन ने बेटे को हॉटसीट पर बुलाकर दिया सरप्राइज

अमिताभ बच्चन ने बेटे को हॉटसीट पर बुलाकर दिया सरप्राइज

अमिताभ बच्चने ने बीच शो के दौरान खुरई के भूपेंद्र प्रजापति को सरप्राइज दे डाली। दरअसल जब 14वें प्रश्न का जवाब दे चुके तो अमिताभ बच्चन ने उनसे बेटे के बारे में बात करना शुरु कर दिया। भूपेंद्र ने बताया की उनका बेटा उनसे सवालों के जवाब पूछता है और वे जवाब देते जाते हैं। उनका बेटा उन्हें गूगल कहता है। इतने में अमिताभ ने पहला सरप्राइज देते हुए कहा कि आप 50 लाखा रुपए जीत गए। इसके बाद सेट के एंट्री गलियारे से भूपेंद्र को बेटा दौड़ता हुआ हॉटसीट पर आ पहुंचा। पिता ने बेटे को उठाकर गले से लगाकर खूब दुलार किया। वे भावुक भी हो गए थे।

महिला सहपाठी शाहरुख खान कहकर बुलाती थीं

महिला सहपाठी शाहरुख खान कहकर बुलाती थीं

भूपेंद्र ने शो के बीच हास-परिहास के दौरान अमिताभ को बताया कि कॉलेज में कुछ महिला बैचमेट थीं, जो उन्हें शाहरुख खान कहकर बुलाती थीं। साल 2004-2005 में उनके चेहरे की बनावट और हेयरस्टाइल उनसे मिलता.जुलता था। उन्होंने होस्ट से यह भी पूछा कि क्या कॉलेज के दिनों में उनकी तुलना किसी स्टार से की गई थी और होस्ट ने जवाब दिया कि उनकी तुलना कभी किसी से नहीं की गई।

बिग-बी को बताया खुरई के पास दो भूपेंद्र हैं

बिग-बी को बताया खुरई के पास दो भूपेंद्र हैं

केबीसी के दौरान अमिताभ बच्चन ने खुरई की प्रसिद्ध चीजों के बारे में पूछा तो भूपेंद्र ने उन्हें प्रसिद्ध डोहेला व बीना के पास के एरण के बारे में जानकारी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने खुरई की कृषि इंडस्ट्री व यहां तैयार होने वाले कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी दी। भूपेंद्र ने बड़े ही रोचक तरीके से बताया कि खुरई के पास दो भूपेंद्र हैं, एक मैं जो आपके सामने बैठा हूं और दूसरे हमारे विधायक जो मप्र सरकार में मंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+