महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची कंगना, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

उज्जैन। बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों उज्जैन में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। शनिवार प्रात: काल में बाबा महाकाल की होने वाली भस्म आरती में कंगना ने भाग लिया साथ ही पूजा व अभिषेक भी किया। कंगना यहां अपनी फिल्म झांसी की रानी की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। व्यस्त कार्यक्रम होने के बावजूद कंगना ने महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान कंगना के फैन्स की भीड़ देखने लायक थी। कई चर्चित फिल्मों में अभिनय कर चुकी कंगना को देखने और सेल्फी के लिए उनके फैन्स की भीड़ महाकाल मंदिर में भी लग गई।

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची कंगना, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग के दौरान उज्जैन पहुंची और महाकाल बाबा से आशीर्वाद लिया। कंगना ने नंदीहाल में बैठकर महाकाल बाबा की भस्म आरती का लुत्फ उठाया। भस्म आरती के बाद कंगना को मंदिर के विकास गुरु ने गर्भ गृह में महाकाल बाबा का पंचामृत अभिषेक पूजन कराया। बात अगर कंगना की नई फिल्म झांसी की रानी की करें तो दर्शकों द्वारा इसके ट्रेलर को काफी सराहा गया है। कंगना इस फिल्म झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की किरदार में नजर आएंगी।

मध्य प्रदेश: महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची कंगना, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

कंगना रनौत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच बीते दिनों मीटू मूवमेंट को लेकर कंगना ने अपना सपोर्ट जाहिर किया। कंगना ने इसे लेकर विकास बहल के बारे में बात भी की थी। डायरेक्टर विकास बहल को लेकर एक्ट्रेस कंगना ने कहा था कि 'क्वीन' फिल्म की शूटिंग के दौरान विकास ने उन्हें काफी असहज महसूस कराया था। अब विकास बहल की पूर्व पत्नी ने इस पूरे विवाद में कूदते हुए कंगना पर तीखे आरोप लगाए हैं और आरोपों पर अपने पति का बचाव किया है। विकास पहल की पूर्व पत्नी रिचा दुबे ने कंगना पर #MeToo कैंपेन का दुरुपोयग करने का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश: महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची कंगना, सेल्फी लेने वालों की लगी भीड़

वहीं बात अगर कंगना के हालिया विवादों पर करें तो कंगना और ऋतिक रोशन के विवाद ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोंरी। मीटू मूवमेंट पर कंगना रनौत की तरफ से ऋतिक नो कहा है कि अगर इस प्रकार की कोई बात है तो वो विकास बहल के साथ काम करना भी पसंद नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+