कमलनाथ की कुल संपत्ति जान हैरान हो जाएंगे आप, बेटा तो इनसे भी ज्यादा है अमीर, पत्नी की कमाई भी करोड़ों में

Kamal nath Net worth 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी पत्नी अलकानाथ की संपत्ति 134 करोड़ रुपये की है। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव-2023 को लेकर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कमलनाथ ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

चुनावी हलफनामे में कमलनाथ ने बताया है कि उनकी और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 134 करोड़ है। इस एफिडेविट में ये भी बात सामने आई है कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, तो उनकी और उनकी पत्नी की इनरम काफी बढ़ गई थी। जो अब वर्तमान स्थिति में तुलना में कम हो गई है। वहीं कमलनाथ से ज्यादा अमीर उनके बेटे नकुलनाथ हैं। आइए जानें कमलनाथ की कुल संपत्ति और उनकी पत्नी और बेटे की कुल संपत्ति कितनी है...?

Kamal nath Assets & Liabilities

Kamal nath Assets & Liabilities: कमलनाथ की कुल संपत्ति

  • -कमलनाथ के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके और उनकी पत्नी अलकानाथ के पास कुल मिलाकर 134.09 करोड़ रुपये की चल और गैर-चल संपत्ति है।
  • -कमलनाथ के पास 71.58 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक, कमलनाथ के पास 7.13 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
  • -हलफनामे के मुताबिक, कमलनाथ की अचल संपत्ति की कीमत करीब 64.45 करोड़ रुपये है।
  • -कमलनाथ के पास दो एंबेसेडर कार और एक सफारी है, जिसकी कीमत लगभग 21 लाख है।
  • -कमलनाथ के पास 16 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 300 ग्राम सोने के आभूषण भी हैं।
  • -कमलनाथ हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबि उन्होंने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए अपने टैक्स रिटर्न में बताया है कि उनकी सालाना आय 1.17 करोड़ रुपये थी।
  • -2022-23 के लिए कमलानाथ के आईटी रिटर्न से पता चलता है कि अब उनकी वार्षिक आय 78.7 लाख रुपये हो गया है।
Kamal nath Net worth

Alkanath Assets & Liabilities: अलकानाथ की कुल संपत्ति

  • -कमलनाथ की पत्नी अलकानाथ पास करीब 62.52 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
  • -अलकानाथ के पास 45.95 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है।
  • -अलकानाथ के पास 16.56 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
  • -कमलनाथ की पत्नी अलका के पास 1039 ग्राम सोना और 2248 कैरेट हीरे और पत्थर के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 3.33 करोड़ रुपये है।
  • -कमलनाथ की पत्नी अलका की वित्त वर्ष 2018-19 में वार्षिक आय 2.62 करोड़ रुपये थी। वहीं 2022-23 में ये घटकर 1.15 करोड़ रुपये हो गई है।
Kamal nath Net worth

Nakul Nath Net Worth: नकुलनाथ की कुल संपत्ति कितनी है?

  • -कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ करीब 660 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
  • -उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास लगभग 3 करोड़ की संपत्ति है। प्रिया नाथ के पास करोड़ों के गहने भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+