Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले- धमकी के लहजे में लड़ रहे लड़ाई, कोर्ट पर बना रहे दबाव

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक विशेष सत्कार दिया जा रहा है। जो व्यक्ति जमानत के लिए जाता है क्या वह नेताओं की फौज लेकर जाता है?

Minister Jyotiraditya Scindia said, Rahul is fighting in tone of threats, putting pressure on court

Jyotiraditya Scindia big statement On Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुराने मित्र और कांग्रेस में रहते हुए उनके सबसे गरीबी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी की सांसद की सदस्यता रद्द की गई हो, तो इस बार क्यों इतना हंगामा बरपाया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार राहुल गांधी के मुद्दे पर प्रदर्शन को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने न्यायपालिका पर दबाव बनाने का कार्य किया है। व्यक्तिगत कानूनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई के रूप में फैलाया गया, ये ठीक नहीं है।

ये एक स्वार्थ की लड़ाई: सिंधिया

सिंधिया ने कहा कि एक स्वार्थ की लड़ाई लड़ी जा रही है। यह पहली बार नहीं है कि संसद में किसी सांसद की सदस्यता बर्खास्त की गई हो। पिछले 10 सालों में इस लिस्ट में कई लोग शामिल है, तो क्या कारण है कि इस बार इतना हंगामा किया जा रहा है। हमारे संसद या लोकतंत्र को चलने नहीं दिया जा रहा है। लोग काले कपड़े पहन कर आ रहे हैं।

राहुल गांधी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि राहुल गांधी को भी विशेष सत्कार दिया जा रहा है। जो व्यक्ति जमानत के लिए जाता है क्या वह नेताओं की पूरी फौज लेकर जाता है? देश में जो गतिविधियां राहुल गांधी की रही उस पर मैं कुछ तथ्य रखता हूं। पिछले कुछ दिनों में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी दबाव और धमकी के लहजे में अपनी लड़ाई को लड़ते आ रहे हैं।

कांग्रेस लोकतंत्र के साथ कर रही खिलवाड़: सिंधिया

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि "कांग्रेस लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है और कांग्रेस ने सबसे निचले स्तर जाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये स्वार्थ की लड़ाई है लोकतंत्र की नहीं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इस तरह हंगामा करना अदालत पर दबाव है कि नहीं ? देश में शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गई, क्या यह गांधीजी के सिद्धांत है।"

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+