मुंगावली में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, अचानक गाड़ी से उतरकर फल वाले ठेले पर पहुंचे
केंद्रीय नागरिक उड्डयन व स्टील मंत्री लगातार अपने क्षेत्र गुना- ग्वालियर की यात्रा कर रहे है और रोजाना क्षेत्र में कई कई कार्यक्रम में शामिल होकर जनता को सम्बोधित कर रहे है। आज गुना लोकसभा के मुंगावली में उनका अलग रूप देखने को मिला।
गुना लोकसभा के मुंगावली में सिंधिया एक कार्यक्रम से दूसरे कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस बीच, उन्होंने सड़क पर अपने काफिले को रुकवाकर गाड़ी से बाहर निकले और बाज़ार में छोटे दुकानदारों से मुलाकात की।

सिंधिया ने वहां छोटे व्यापारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना और संवाद किया। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ने छोटे व्यापारियों को मुद्रा लोन और पीएम स्वनिधि योजना जैसी अनेक योजनाओं के फायदों के बारे में बताया। उन्होंने उन्हें बिना गारंटी लोन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सहायता उपलब्ध कराई। इसके परिणामस्वरूप, केंद्रीय मंत्री का यह कार्यक्रम व्यापारियों और समाज के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications